
नेटफ्लिक्स के इस एडवेंचरस शो के साथ रणवीर सिंह करेंगे अपना डिजिटल डेब्यू
AajTak
पिछले कुछ समय में थियेटर के घटते बिजनेस ने फिल्म इंडस्ट्री पर गहरा प्रभाव डाला है. कई बॉलीवुड स्टार्स अब डिजीटल की राह में अपनी किस्मत आजमाते नजर आ रहे हैं. ऐसे में भला रणवीर सिंह कैसे पीछे रहते. रणवीर ने हाल ही में ओटीटी के लिए एक रियलिटी शो का करार किया है.
रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. जल्द ही बॉलीवुड का यह सुपरस्टार अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहा है. पीपिंगमून की रिपोर्ट की मानें, तो रणवीर ने नेटफ्लिक्स संग एक एक्शन पैक्ड एडवेंचर रियलिटी शो का करार कर लिया है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












