
नूंह में 12 बजे निकाली जाएगी जलाभिषेक यात्रा, मुस्लिम समुदाय ने वेलकम के लिए लगाए 30 स्टॉल
AajTak
ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर नूंह जिला पूरी तरह से सतर्क और तैयार है. यात्रा में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समुदाय द्वारा 30 से अधिक स्वागत स्टाल लगाए गए हैं. भारी पुलिस बल, ड्रोन निगरानी, और वीवीआईपी की मौजूदगी के साथ यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
हरियाणा के नूंह जिले में इस बार ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन और आमजन दोनों पूरी तरह से सतर्क और तैयार हैं. 2023 में इस यात्रा के दौरान हुई हिंसा की यादें अभी भी ताजा हैं, लेकिन इस बार जिला प्रशासन ने पहले से ही तमाम उपाय किए हैं ताकि किसी भी तरह की घटना से बचा जा सके.
यात्रा के स्वागत के लिए इस बार लगभग 42 वेलकम स्टॉल लगाए गए हैं. खास बात यह है कि इनमें से करीब 30 स्टॉल मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लगाए हैं. यह न सिर्फ आपसी भाईचारे की मिसाल है बल्कि देशभर को यह संदेश भी देता है कि नूंह में हिंदू-मुस्लिम समुदाय दशकों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से साथ रह रहे हैं.
यह भी पढ़ें: इंटरनेट पर पाबंदी, स्कूलों में ताला... नूंह में हिंसा के दो साल बाद फिर निकाली जा रही धार्मिक यात्रा
2023 की यात्रा के दौरान भड़की थी हिंसा
2023 में यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी और करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ था. इस बार जिले के लोग चाहते हैं कि वैसी घटना दोबारा न हो और यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हो.
सुरक्षा की बात करें तो जिला प्रशासन ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. जिले के मुख्य चौक, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिसकर्मी पूरी तरह से हथियारों और लाठी-डंडों से लैस हैं. ड्रोन से निगरानी की जा रही है, खोजी कुत्ते और घुड़सवार पुलिस भी तैनात की गई है. अरावली पर्वत के क्षेत्रों में भी छानबीन अभियान चलाया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










