
नीलाम होगी 121 साल पुरानी कैडबरी चॉकलेट, इंग्लैंड के किंग की ताजपोशी से जुड़ा है किस्सा
AajTak
कुल 121 साल पुरानी कैडबरी चॉकलेट अब नीलाम होने जा रही है. दरअसल, ये चॉकलेट 1902 में खास किंग एडवर्ड VII और क्वीन एलेग्जेंड्रा की ताजपोशी के उपलक्ष्य में तैयार की गई थी.
121 साल पुरानी कैडबरी चॉकलेट नीलामी के लिए रखी जा रही है. कई लोग शायद ये भी नहीं जानते होंगे कि कैडबरी इतनी पुरानी कंपनी है. लेकिन साल 1902 में जब एक 9 साल की बच्ची को स्कूल में ये दी गई तो उसने उसे खाने की जगह संभाल कर रख लिया.
खास अवसर के लिए बनी थी खास चॉकलेट
दरअसल, साल 1902 में इंग्लैंड के किंग एडवर्ड VII और क्वीन एलेग्जेंड्रा की ताजपोशी के उपलक्ष्य में ये खास चॉकलेट बनाई गई थी. चूकिं उस समय बच्चों को इतनी आसानी से महंगी चॉकलेट नहीं मिलती थी इसलिए जब स्कूल में पढ़ने वाली 9 साल की मेरी एन ब्लैकमोर को ये मिली तो उसने इसे खाने की जगह महाराजा की ताजपोशी की याद की तरह संभालकर रख लिया.
दशकों से परिवार के पास की चॉकलेट
ये वेनिला चॉकलेट मेरी के परिवार में दशकों से है लेकिन अब मेरी की पोती ने इसकी नीलामी का फैसला किया है. मेरी की पोती जीन थॉम्पसन अब 72 साल की हो चुकी है. जीन इस चॉकलेट का टिन का डब्बा लेकर हैनसन के नीलामीकर्ताओं के पास पहुंची तो लोगों कि इसके अस्तित्व की जानकारी लगी.
चॉकलेट इतनी खास थी कि बच्ची ने छुई तक नहीं

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












