
नीदरलैंड में गिरी सरकार, मशहूर सांसद गीर्ट विल्डर्स ने वापस लिया समर्थन तो डच PM को देना पड़ा इस्तीफा
AajTak
नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री डिक स्कोफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. यह फैसला उस वक्त आया जब धुर दक्षिणपंथी नेता गीर्ट विल्डर्स ने सख्त इमीग्रेशन पॉलिसी पर सहमति नहीं मिलने के कारण गठबंधन से नाता तोड़ लिया. अब देश में अक्टूबर या नवंबर में मध्यावधि चुनाव संभावित हैं, जबकि फिलहाल एक कार्यवाहक सरकार शासन संभालेगी.
नीदरलैंड्स की राजनीति में मंगलवार को बड़ा उलटफेर हो गया. यहां के पीएम डिक स्कोफ ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया. असल में उनकी सरकार पीवीवी पार्टी के गठबंधन से चल रही थी, जिसके नेता गीर्ट विल्डर्स ने अपना समर्थन वापस ले लिया. गीर्ट विल्डर्स भारत में काफी मशहूर हैं, और अपनी एंटी-मुस्लिम बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं.
गीर्ट विल्डर्स का कहना है कि सरकार ने सख्त इमीग्रेशन पॉलिसी को समर्थन नहीं दिया, इसलिए उनके पास गठबंधन छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा. उन्होंने यह भी साफ किया कि वे अब PVV के साथ आगामी चुनाव में उतरेंगे और प्रधानमंत्री पद के लिए दावा करेंगे.
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तानी आतंकियों को घुसने मत दो...', भारत के समर्थन में उतरे नीदरलैंड के विपक्षी नेता गीर्ट विल्डर्स
पीएम डिक स्कोफ ने की इमरजेंसी मीटिंग, फिर दिया इस्तीफा
डिक स्कोफ ने इस बीच इमरजेंसी कैबिनेट बैठक के बाद कहा, "मैंने हाल के दिनों में बार-बार सभी दलों से कहा कि सरकार का गिरना गैरजरूरी और गैर-जिम्मेदाराना होगा. हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिनसे निपटने के लिए फैसले लेने की क्षमता जरूरी है." उन्होंने यह भी कहा कि वे अपना इस्तीफा मंगलवार को राजा विलेम-अलेक्जेंडर को सौंपेंगे.
पीवीवी सरकार से होगी बाहर, कार्यवाहक सरकार चलती रहेगी

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









