
नीतू कपूर को है बेटे रणबीर कपूर से शिकायत, वीडियो शेयर कर कही ये बात
AajTak
वीडियो में नीतू कपूर कहती नजर आ रही हैं, "बेटा, क्या आप सभी यंग लोगों को यह मैसेज दे सकते हो कि वे अपने पेरेंट्स को रोज फोन करें, लॉकडाउन के खत्म होने के बावजूद. सोशल मीडिया पर तो बहुत व्यस्त हो तो अपनी फैमिली को भी दो मिनट का टाइम देना तो बनता है, है न?" नीतू ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मुझे पूरा विश्वास है कि मेरा अच्छा बच्चा मेरी इस अच्छी बात को अच्छी तरह पहुंचाएगा.
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर से मां नीतू कपूर ने एक अपील की है. नीतू कपूर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नीतू कपूर का रणबीर से कहना है कि वह यंगस्टर्स से अपील करें कि वह अपने पेरेंट्स से रोज बातचीत करें और उन्हें कॉल करें. नीतू ने साथ में यह भी कहा कि तुम भी मुझे रोज फोन कर लिया करो. हालांकि, नीतू ने यह बात रणबीर को छेड़ते हुए कही है.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












