
नीतीश कैबिनेट विस्तार से पहले दिलीप जायसवाल का मंत्री पद से इस्तीफा, नए मंत्रियों की लिस्ट में तारकिशोर प्रसाद समेत ये नाम
AajTak
बिहार में आज नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार होना है. कैबिनेट विस्तार से पहले बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. बीजेपी कोटे के संभावित मंत्रियों की लिस्ट भी सामने आ गई है.
बिहार में नीतीश की अगुवाई वाली सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तस्वीर करीब-करीब साफ हो गई है. आज शाम चार बजे राज्यपाल नीतीश कैबिनेट के नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. दिलीप जायसवाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बिहार यूनिट के अध्यक्ष भी हैं.
इस कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के कोटे से सात मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं. नए मंत्रियों की लिस्ट में सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के साथ ही राजू यादव के भी नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं. दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से छोड़ने की पुष्टि करते हुए कहा है कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं. उन्होंने मंत्री पद से अपने इस्तीफे के पीछे बीजेपी में एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत को वजह बताया और कैबिनेट विस्तार के सवाल को टाल गए.
बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कैबिनेट विस्तार कब होगा, ये मुख्यमंत्री का अधिकार है. दिलीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को भेजे अपने इस्तीफे में स्वेच्छा से मंत्री पद छोड़ने की बात कही है. उनके पास राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का जिम्मा था. नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार आज शाम 4 बजे हो सकता है जिसमें बीजेपी के कोटे से चार मंत्री शपथ ले सकते हैं.
राजभवन पहुंचे कैबिनेट सेक्रेटरी
बिहार के कैबिनेट सेक्रेटरी एस सिद्धार्थ राजभवन पहुंचे हैं. कैबिनेट सेक्रेटरी उन नामों की लिस्ट लेकर राजभवन पहुंचे हैं जिन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई जानी है. इस लिस्ट में कुल सात मंत्रियों के नाम होने की बात सामने आई हैं. कैबिनेट सेक्रेटरी एस सिद्धार्थ राज्यपाल को संभावित मंत्रियों की लिस्ट सौंपेंगे.
यह भी पढ़ें: बिहार की सियासत में एंट्री? अपना पत्ता खोलने से क्यों बच रहे नीतीश कुमार के बेटे निशांत

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








