
नीति आयोग के वाइस चेयरमैन का चार्ज 1 मई को संभालेंगे सुमन बेरी, कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं
AajTak
लैटिन अमेरिका में वित्तीय क्षेत्र में सुधार पर सुमन बेरी के अनुभव को देखते हुए 1992 और 1994 के बीच भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के विशेष सलाहकार के रूप में तैनात किया गया था.
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनकी जगह अर्थशास्त्री सुमन बेरी ने ली है. कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राजीव कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और सुमन बेरी को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य और 1 मई से उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.
राजीव कुमार की जगह लेने वाली सुमन बेरी 2001 से 2011 तक 10 साल के लिए देश के अग्रणी स्वतंत्र नीति अनुसंधान संस्थान में से एक नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) के डायरेक्टर जनरल रह चुके हैं.
सुमन बेरी दिल्ली मुख्यालय सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में सीनियर विजिटिंग फेलो और वाशिंगटन डीसी में वुडरो विल्सन इंटरनेशनल सेंटर फॉर स्कॉलर्स के एशिया कार्यक्रम में ग्लोबल फेलो हैं. वे ब्रसेल्स में स्थित एक आर्थिक नीति अनुसंधान संस्थान, ब्रूगल के गैर-निवासी फेलो हैं.
सुमन बेरी प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद, भारत के सांख्यिकीय आयोग और मौद्रिक नीति पर भारतीय रिजर्व बैंक की तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भी काम किया है. 2012 की शुरुआत से 2016 के मध्य तक सुमन बेरी द हेग, नीदरलैंड में स्थित शेल इंटरनेशनल की मुख्य अर्थशास्त्री थे. उन्होंने वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक विकास पर रॉयल डच शेल के बोर्ड और प्रबंधन को सलाह भी दे चुके हैं.
बेरी रॉयल डच शेल के वैश्विक परिदृश्य समूह के सीनियर नेतृत्व का भी हिस्सा थे. शेल में रहते हुए उन्होंने भारत के ऊर्जा क्षेत्र में परिदृश्य मॉडलिंग को लागू करने के लिए भारतीय थिंक टैंक के साथ एक सहयोगी परियोजना का नेतृत्व कर चुके हैं.
NCAER से पहले सुमन वाशिंगटन डीसी में वर्ल्ड बैंक के साथ थे, जिसमें उन्होंने यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम के जरिए जॉइन किया था. वर्ल्ड बैंक में उन्होंने विशेष रूप से लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में वित्तीय क्षेत्र के विकास, देश की नीति और रणनीति पर शोध किया.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







