
निशाने पर चीन, बहाना कनाडा-मेक्सिको-पनामा का... ट्रंप की राहत वाली शर्तों में ही छिपा है असली मकसद
AajTak
मेक्सिको और कनाडा को यह राहत देने के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि ट्रूडो और मेक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम से उनकी बात हुई थी, जिसके बाद एक महीने की छूट का फैसला दिया गया. लेकिन चीन को किसी तरह की राहत नहीं मिलने पर ट्रंप ने कहा कि उनकी अभी तक इस मामले पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कोई बात नहीं हुई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका फर्स्ट की अपनी पॉलिसी को लेकर काफी सख्त हैं. इस पॉलिसी को अमलीजामा पहनाते हुए उन्होंने पहले मेक्सिको, कनाडा और चीन पर अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया. जब इस मामले पर हंगामा हुआ तो ट्रंप ने मेक्सिको और कनाडा को 30 दिनों की मोहलत दे दी लेकिन चीन पर अभी भी 10 फीसदी का टैरिफ जस का तस बना हुआ है. ऐसे में सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि क्या ट्रंप मेक्सिको और कनाडा के बहाने चीन पर निशाना साध रहा है और उसकी हिटलिस्ट में चीन ही है?
20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर टैरिफ लगाने वाले कार्यकारी आदेश पर साइन किया. एक फरवरी को ये टैरिफ तुरंत प्रभाव से लागू हो गए लेकिन दो दिनों के भीतर तीन फरवरी को ही मेक्सिको और कनाडा को राहत दे दी गई. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्रंप से फोन पर लंबी-चौड़ी बात की, जिसके बाद उन्होंने बताया कि ट्रंप ने एक महीने के लिए टैरिफ वॉर रोक दिया है. इससे पहले मेक्सिको को भी इसी तरह की छूट दी गई थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, मेक्सिको और कनाडा को यह राहत देने के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि ट्रूडो और मेक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम से उनकी बात हुई थी, जिसके बाद एक महीने की छूट का फैसला दिया गया. लेकिन चीन को किसी तरह की राहत नहीं मिलने पर ट्रंप ने कहा कि उनकी अभी तक इस मामले पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कोई बात नहीं हुई है. ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि जिनपिंग इस मामले पर उनसे बात करें. वह बातचीत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
ट्रंप की शर्तों में चीन पर चोट
लेकिन कहा जा रहा है कि ट्रंप ने मेक्सिको और कनाडा के बहाने चीन के दबदबे को रोकने की कोशिश की है. इसका जवाब टैरिफ से 30 दिनों की छूट देने के लिए मेक्सिको और कनाडा के सामने रखी शर्तों में छिपा है.
ट्रंप ने कनाडा को 30 दिनों की छूट देते हुए कहा कि वह फेंटानिल की बिक्री पर नकेल कसने के लिए फेंटानिल जार (Fentanyl Czar) नियुक्त करे. मेक्सिको से तुरंत भाव से 10,000 सैन्यकर्मियों को अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर पर तैनात करने को कहा है ताकि वहां से अमेरिकी सीमा में धड़ल्ले से भेजी जा रही फेंटानिल की खेपों को रोका जा सके.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









