
निवेश के लिए ढेरों मौके, इस महीने लॉन्च होने वाले हैं 10 आईपीओ
AajTak
अगर आप आईपीओ के जरिये शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो फिर आपको इस महीने में कई मौके मिलने वाले हैं, क्योंकि इस महीने करीब 10 आईपीओ लॉन्च होने के लिए कतार में हैं. जिसके जरिये कंपनियां लगभग 18 हजार करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है.
अगर आप आईपीओ के जरिये शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो फिर आपको इस महीने में कई मौके मिलने वाले हैं, क्योंकि इस महीने करीब 10 आईपीओ लॉन्च होने के लिए कतार में हैं. जिसके जरिये कंपनियां लगभग 18 हजार करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं. दरअसल, जुलाई का महीना IPO से गुलजार रहने वाला है. आने वाले आईपीओ में सबसे बड़ा सबसे बड़ा इश्यू जोमैटो लाने की योजना में है. इस महीने का पहला IPO इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (GRIL) का 7 जुलाई को ओपन होने जा रहा है. इसका प्राइस बैंड 828 से 837 रुपये रखा गया है. जोमैटो का सबसे बड़ा इश्यू इस महीने जोमैटो के आईपीओ का सबसे बड़ा साइज होगा. जोमैटो 8,250 करोड़ रुपये का IPO लाएगा. यह फूड डिलीवरी कंपनी है. बता दें, जून महीने में कुल 5 कंपनियों के IPO लॉन्च हुए थे.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












