
निवाड़ीः जंगली जानवर ने किसान पर किया अटैक, लोग बोले- गांव में आ गया है शेर
AajTak
मध्य प्रदेश के निवाड़ी (MP Niwari) जिले में एक किसान पर जंगली जानवर (wild animal) ने हमला कर दिया. किसान को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शेर आ गया है. घायल किसान ने भी दावा किया कि उस पर शेर ने हमला कर दिया है.
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के चिकदा गुलेदा गांव के लोग दहशत में हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शेर (Lion) आ गया है. सोमवार सुबह चिकदा गुलेदा गांव के पहलवान कुशवाहा सुबह अपने खेत पर काम कर रहे थे, तभी कथित तौर पर इसी दरम्यान शेर आ गया और उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल किसान को पृथ्वीपुर में इलाज के बाद झांसी रेफर कर दिया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि किसी जंगली जानवर के हमले से व्यक्ति घायल हुआ है.
यह भी पढ़ेंः झाड़ियों में छिपे बाघ ने बाइक से जा रहे युवक पर लगाई छलांग, चबा गया हाथ, रणथंभौर पार्क के पास की घटना
गौरतलब है कि निवाड़ी जिले में ओरछा वन्य जीव अभयारण्य है, लेकिन इस अभयारण्य में शेर नहीं है. यहां प्रचलित कुछ प्रजातियों में लंगूर, तेंदुआ, सियार, नीला बैल, बंदर ,लकड़बग्गा शामिल हैं. पक्षी प्रजातियों में कठफोड़वा, किंगफिशर, उल्लू, हंस, जंगली झाड़ी और गीज़ शामिल हैं. वहीं किसान के साथ हुई घटना पर निवाड़ी वन परिक्षेत्र के अधिकारी महिपत सिंह राणा का कहना है कि घटना के बाद हम गांव में गए थे. वहां जाकर घटनास्थल का दौरा किया है.
वहीं, वन परिक्षेत्र के अधिकारी राणा ने कहा कि जिस जानवर ने किसान को घायल किया गया है, उसके पदचाप लकड़बग्घे (hyena) से मिलते हैं. फिलहाल घायल से संपर्क कर तात्कालिक राहत राशि दिए जाने की कोशिश की जा रही है. वहीं गांव के लोग दहशत में न आएं, इसके लिए वन विभाग की टीम को भी गांव में भेजा गया है. लोगों से इस संबंध में बात की जा रही है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







