
निक्की की हत्या और लाश ठिकाने लगाने के बाद साहिल से मिले थे दोस्त-कजिन, चेंज करवाए थे कपड़े
AajTak
साहिल गहलोत ने कार में निक्की यादव की गला घोंटकर हत्या की. साहिल ने पहले कहा था कि वह निक्की के साथ लिव इन में रहता था. लेकिन जांच में पता चला है कि साहिल ने निक्की से अक्टूबर 2020 में ग्रेटर नोएडा के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी. लेकिन साहिल के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. वे उस पर अरेंज मैरिज का दबाव डाल रहे थे.
दिल्ली के निक्की मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी साहिल गहलोत निक्की की हत्या के बाद दोस्तों और कजिन से पश्चिम विहार में मिला था. ये लोग साहिल के लिए कपड़े लेकर आए थे. साहिल ने निक्की के शव को ढाबे में फ्रिज में छिपाने के बाद कपड़ों को बदला था. साहिल के साथ ये दोस्त और कजिन भी मामले में आरोपी बनाए गए हैं.
पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच चल रही है, अगर किसी की भूमिका सामने आती है, तो उनपर कार्रवाई की जाएगी. सूत्रों का दावा है कि गहलोत के पिता को निक्की के मर्डर की जानकारी थी और उसने साहिल की मदद की. इतना ही नहीं साहिल के पिता वीरेंद्र को मामले में अपनी भूमिका स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं हुई. पुलिस पूछताछ में वीरेंद्र ने बताया कि वे किसी तरह से निक्की से छुटकारा पाना चाहते थे.
10 फरवरी को रात 1 बजे निक्की के घर पहुंचा था साहिल
पुलिस के मुताबिक, साहिल सगाई के बाद 9-10 फरवरी को देर रात 1 बजे निक्की के घर पहुंचा था. वह सुबह 6 बजे निक्की के साथ घर से बाहर निकला. पूछताछ के दौरान साहिल ने उस रास्ते का खुलासा किया, जिसका इस्तेमाल उसने 10 फरवरी को किया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से साहिल के बयान की पुष्टि भी की है. साहिल निजामुद्दीन, आनंद विहार, निगमबोध घाट पहुंचा था, जहां उसने निक्की की गला दबाकर हत्या की. इसके बाद वह यहां से अपने मित्रांव गांव में ढाबे पर पहुंचा.
कार से धक्का देकर मारने का था प्लान
पुलिस के मुताबिक, साहिल की शादी तय होने के बाद से सभी आरोपी निक्की यादव से छुटकारा पाने का दबाव डाल रहे थे. सगाई के दिन जब निक्की ने साहिल को वेन्यू पर पहुंचकर पोल खोलने की धमकी दी, तो वीरेंद्र समेत सभी आरोपियों ने साहिल की शादी से पहले निक्की से छुटकारा पाया जाए, इसके लिए प्लान बनाया गया था. प्लान के तहत साहिल को निक्की को टूर पर ले जाना था. साहिल को भी यही लगता था कि वह निक्की को टूर पर जाने के लिए मना लेगा और जहां भी रास्ते में उसे मौका मिलेगा, वह निक्की कार से धक्का देकर मार देगा और इसे एक्सीडेंट दिखा देगा. लेकिन जब यह साजिश कामयाब नहीं हुई, तो उसने कार के अंदर निक्की का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









