
ना Lata Mangeshkar के पहले कोई, ना बाद में कोई... देखें शब्बीर कुमार और शमीर टंडन ने कैसे याद किया दीदी को
AajTak
भारत रत्न लता मंगेशकर संगीत का अभिप्राय थीं. आज उनको दुनिया को अलविदा कहे एक हफ्ता हो गया है. 92 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. उनके जाने के बाद लोग अपनी-अपनी तरह से उन्हें याद कर रहे हैं, उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसी कड़ी में आजतक ने खास इवेंट का आयोजन किया जिसका नाम है - श्रद्धांजलि: तुम मुझे भुला ना पाओगे. इस इवेंट में संगीत, फिल्म और टीवी जगत के बड़े बड़े सितारों ने शिरकत की और दीदी से जुड़े किस्से-कहानियां सुनायीं. उनके साथ 80 के दशक में काम कर चुके गायक शब्बीर कुमार और सन 2000 के दशक में उनके साथ काम करने वाले आखिरी म्यूजिक कम्पोज़र्स में से एक शमीर टंडन ने दीदी को याद किया. देखें वीडियो.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












