
ना संगठन, ना बड़ी रैली... फिर भी PK की जन सुराज पार्टी को मिले 66 हजार से ज्यादा वोट, सियासी दलों के लिए टेंशन क्यों?
AajTak
चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर जिस जन सुराज के सूत्रधार हैं, वह चार सीटों के उपचुनाव से अपने चुनावी डेब्यू में जीरो पर रही. पार्टी के उम्मीदवार तीन सीटों पर तीसरे स्थान पर रहे. एक सीट पर पार्टी चौथे स्थान पर रही. ऐसे प्रदर्शन के बावजूद पीके की पार्टी एनडीए और महागठबंधन के लिए टेंशन क्यों है?
बिहार की चार विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर (पीके) की जन सुराज पार्टी खाली हाथ रही. जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार को कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा जबकि बाकी तीन सीटों पर पीके के कैंडिडेट तीसरे स्थान पर रहे. पहली नजर में ये नतीजे पीके की पार्टी के प्रभावहीन स्टार्ट की कहानी बयान करते लगते हैं लेकिन आंकड़ों का अंकगणित सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी महागठबंधन, दोनों ही गठबंधनों में शामिल दलों की टेंशन बढ़ाने वाला है.
जन सुराज को मिले 66 हजार से ज्यादा वोट
गया जिले की इमामगंज विधानसभा सीट पर जन सुराज के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान को 37 हजार 103 वोट मिले. बेलागंज में जन सुराज के मोहम्मद अमजद 17 हजार 285 वोट पाने में सफल रहे. तरारी सीट पर जन सुराज की किरण सिंह को 5622 और रामगढ़ में सुशील कुमार सिंह को 6513 वोट मिले. जन सुराज के चारो उम्मीदवारों को मिले कुल वोट का योग 66 हजार 523 पहुंचता है. औसत की बात करें तो जन सुराज को अपने चुनावी डेब्यू में मिले वोट का औसत हर सीट पर 16 हजार 631 वोट के करीब है.
जन सुराज पार्टी भले ही विधानसभा में अपनी मौजदूगी सुनिश्चित करने में विफल रही हो लेकिन वह ये साबित करने में सफल रही है कि दूसरे दलों का गेम बना और बिगाड़ सकती है. रामगढ़ और इमामगंज के नतीजे तो यही बता रहे हैं. लालू यादव की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का गढ़ माने जाने वाले रामगढ़ विधानसभा सीट से प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजित सिंह तीसरे नंबर पर रहे. इस सीट पर बीजेपी के अशोक कुमार सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के सतीश कुमार सिंह यादव को 1362 वोट से शिकस्त दी.
रामगढ़ में जन सुराज उम्मीदवार को छह हजार से ज्यादा वोट मिले थे. इसी तरह इमामगंज में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी की जीत का अंतर 5945 रहा और जन सुराज उम्मीदवार को 37 हजार से ज्यादा वोट मिले. इन दो सीटों पर जन सुराज की मौजूदगी ने आरजेडी को नुकसान पहुंचाया और अगर चुनावी रण में पीके की पार्टी नहीं होती तो नतीजे कुछ और भी हो सकते थे.
एनडीए और इंडिया के लिए टेंशन क्यों?

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.





