
ना चहलकदमी, ना कोई मुलाकात! बेटे संग होटल में गुजारे तीन दिन...,भारत में ट्रूडो को क्यों नहीं मिली तवज्जो!
AajTak
जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत आए कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शिखर सम्मेलन के समाप्त होने के तीन बाद स्वदेश रवाना हो गए हैं. दरअसल, जहाज में आई तकनीकी खराबी के कारण ट्रूडो को भारत में ही रुकना पड़ा था. रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान वो दिल्ली के ही एक होटल में रुके रहे. लेकिन भारत सरकार के किसी शीर्ष नेता या मंत्री के साथ कोई बातचीत नहीं की.
नई दिल्ली में संपन्न हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार दोपहर को रवाना हो गए हैं. जहाज में आई तकनीकी खराबी के कारण कनाडा के प्रधानमंत्री पिछले तीन दिन से भारत में ही रुके हुए थे.
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो रविवार को ही जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्वदेश रवाना होने वाले थे लेकिन उड़ान भरने से पहले रुटीन चेकअप में विमान में तकनीकी खराबी मिली. जिसकी वजह से उन्हें भारत में ही रुकना पड़ा.
रविवार देर रात और सोमवार को भी जब विमान को ठीक नहीं किया जा सका तो जस्टिन ट्रूडो और जापान के अन्य प्रतिनिधिमंडल को वापस ले जाने के लिए एक बैकअप प्लेन को कनाडा से भारत भेजा गया. हालांकि, उस बैकअप प्लेन के यहां पहुंचने से पहले उस तकनीकी जहाज को ठीक कर लिया गया, जिसके बाद उन्होंने उसी विमान से कनाडा के लिए उड़ान भरी.
भारत सरकार से कोई बातचीत नहीं
अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट 'हिन्दुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तीन दिनों तक जस्टिन ट्रूडो दिल्ली के ही ललित होटल में रुके रहे. इस दौरान उन्होंने भारत सरकार के साथ कोई बातचीत नहीं की. भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इस बात की पुष्टि की है कि ट्रूडो की ओर से किसी प्रकार का कोई अनुरोध नहीं मिला था. भारत सरकार के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर जिन्होंने ट्रूडो को एयरपोर्ट पर रिसीव किया था, उन्होंने कहा कि उनका काम केवल एयरपोर्ट पर ट्रूडो का स्वागत करना था. इसके अलावा, कोई भी मुलाकात या बातचीत की कोई योजना नहीं थी.
इस पूरे मामले से अवगत एक सूत्रों का कहना है कि जहाज में खराबी आने के बाद उड़ान भरने से पहले तक कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनका बेटा दोनों होटल में ही रुके रहे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







