
'नालंदा में सिर्फ 10% ही खुदाई हुई, कई पहलू छिपे हैं...', बोले इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल
AajTak
इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 'नालंदा: इसने दुनिया को कैसे बदल दिया' मौज़ू पर आयोजित एक परिचर्चा के दौरान डेलरिम्पल ने कहा,
मशहूर लेखक और इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल ने मंगलवार को कहा कि नालंदा यूनिवर्सिटी के प्राचीन अवशेषों का सिर्फ 10 फीसदी ही उत्खनन किया गया है और बाकी की खोज की जानी बाकी है. उन्होंने वहां एक संग्रहालय बनाने की बातें कही है, जो भारतीय सभ्यता का विशाल और भव्य स्मारक होगा. एजेंसी के मुताबिक, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 'नालंदा: इसने दुनिया को कैसे बदल दिया' मौज़ू पर आयोजित एक परिचर्चा के दौरान डेलरिम्पल ने कहा, "यह चौंकाने वाला है कि 21वीं सदी में भी बिहार में इस स्थल के पुरातात्विक अवशेषों के उत्खनन कार्य में ज्यादा धन नहीं लगाया गया है."
नालंदा विश्वविद्यालय या नालंदा महाविहार के खंडहर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल हैं, जिसे 2016 में प्रतिष्ठित दर्जा मिला था. उन्होंने कहा, "यह याद रखना चाहिए कि नालंदा का केवल 10 फीसदी हिस्सा ही खोदा गया है, जबकि 90 फीसदी हिस्सा अभी भी खोजा जाना बाकी है."
नई किताब में क्या है?
डेलरिम्पल, जिनकी नई किताब "द गोल्डन रोड: हाउ एनशिएंट इंडिया ट्रांसफॉर्म्ड द वर्ल्ड" प्राचीन भारतीय सभ्यता की महानता का पता लगाती है. उन्होंने कहा कि नालंदा के शैक्षणिक प्रांगणों का डिज़ाइन आधुनिक ऑक्सब्रिज कॉलेजों (यूके में) में देखा जा सकता है.
डेलरिम्पल ने कहा, "यह भारत की सॉफ्ट पावर का सबसे बड़ा लम्हा था. कौन जानता था कि वहां ऐसे असाधारण अवशेष मिल सकते हैं. यह और भी असाधारण है कि एक सरकार जो अपनी प्राचीन सभ्यता को अहमियत देती है, उसने और ज्यादा उत्खनन कार्य के लिए फंड उपलब्ध नहीं कराया है." उन्होंने कहा कि उत्खनन कार्य जारी रखा जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: दलाई लामा ने PM मोदी को लिखा पत्र, नए नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना पर दी बधाई

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












