
'नाम-बदनाम, पता-कब्रिस्तान...' कौन है माया गैंग, भजनपुरा रोडरेज और मर्डर में सामने आया जिसका नाम
AajTak
दिल्ली में भजनपुरा में अमेजन कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, मोहम्मद समीर उर्फ माया और 18 साल के बिलाल गनी को पकड़ा गया है. इस हत्या के पीछे रोडरेज वजह थी. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.
राजधानी दिल्ली में अमेजन कंपनी के मैनेजर हरप्रीत गिल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, कत्ल की वजह रोडरेज थी. पकड़ में आए आरोपी मोहम्मद समीर उर्फ माया और बिलाल गनी उर्फ मालू शामिल हैं. बिलाल को सिग्नेचर ब्रिज के पास से रात 2 बजे उस वक्त पकड़ा गया, जब वह भागने की फिराक में था.
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड मोहम्मद समीर उर्फ माया को गिरफ्तार कर लिया है. स्पेशल सेल ने सीमापुरी इलाके से उसे पकड़ा. समीर उर्फ माया जब नाबालिग था, तब भी उस पर कई मामले दर्ज थे. सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ समीर उर्फ माया की कई फोटो हैं. समीर ने अमेजन के मैनेजर को गोली मारी थी. वह बड़ा डॉन बनने के लिए इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ वीडियो डालता है.
वहीं भजनपुरा मर्डर केस का अन्य आरोपी बिलाल गनी उर्फ मालू 27 अगस्त को 18 साल का हुआ था. उसने अपने दोस्तों को पार्टी भी दी थी. बिलाल को गांजा के नशे की लत है, इस वजह से उसका नाम मालू पड़ा था. वह एक बेल्डिंग की दुकान पर काम करता था. पुलिस का कहना है कि जब बिलाल नाबालिग था तो 2022 में उसके खिलाफ भजनपुरा में हत्या का केस दर्ज हुआ था. इसके अलावा साथियों के साथ मिलकर एक स्कूटी लूटने के मामले में भी उस पर केस दर्ज हुआ था.
27 अगस्त को आरोपी बिलाल गनी ने मनाया था 18वां जन्मदिन
पुलिस का कहना है कि 29 अगस्त 2023 को रात 11:40 बजे बिलाल गनी और उसके साथियों ने गली नंबर 8/4, सुभाष विहार भजनपुरा के पास दो लोगों को रोका और उनमें से एक अमेजन के मैनेजर हरप्रीत की गोली मारकर हत्या कर दी. बिलाल गनी उर्फ मालू कुछ दिन पहले ही 18 साल का हुआ है. उसने 27 अगस्त 2023 को अपना 18वां जन्मदिन मनाया. वह 10वीं तक पढ़ा है. गांजा पीने की आदत के कारण उसका उपनाम 'मालू' पड़ गया.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







