
नागेंद्र राय कौन? BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार तो भड़कीं ममता, बोलीं- नहीं होने देंगे बंगाल का विभाजन
AajTak
बंगाल की छह राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को मतदान होना है. बीजेपी ने नागेंद्र राय को अपना उम्मीदवार बनाया है. उनको अनंत महाराज के नाम से भी जाना जाता है. वह बंगाल को काटकर अलग राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग करते रहे हैं.
बंगाल की राजनीति में पंचायत चुनाव के अलावा एक अलग हंगामा भी चल रहा है. यह मामला नागेंद्र राय से जुड़ा है जिनको अनंत महाराज के नाम से भी जाना जाता है. अनंत को बीजेपी ने बंगाल से अपना राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है. लेकिन ममता बनर्जी की पार्टी ने इसका विरोध शुरू कर दिया है. बता दें कि बंगाल की छह राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को मतदान होना है.
दरअसल, अनंत महाराज बंगाल को काटकर अलग राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग करते हैं. उनकी मांग है कि कूचबिहार जिसमें उत्तर बंगाल का कुछ इलाका शामिल हो, उसे अलग राज्य बनाना चाहिए. उन्होंने सबसे पहले इस मांग को उठाया था. अनंत के बाद बीजेपी के कुछ नेताओं ने भी ऐसी मांग की थी. हालांकि, बीजेपी आधिकारिक तौर पर बंगाल से कूचबिहार को अलग करने की बात नहीं करती है.
कौन हैं अनंत महाराज, राजवंशी समाज पर फोकस क्यों?
अनंत महाराज राजवंशी समाज का जाना-पहचाना चेहरा हैं. वह कूचबिहार पीपल्स असोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं. बंगाल में राजवंशी समाज अनुसूचित जाति के अंतर्गत आता है. नॉर्थ बंगाल में राजवंशी समाज की करीब 30 फीसदी आबादी है. साउथ बंगाल में मतुआ के बाद यह राज्य का सबसे बड़ा SC समुदाय है.
बता दें कि साउथ बंगाल की तुलना में यही इलाका बीजेपी का मजबूत वोट बैंक भी है. इसे ही और मजबूत करने के लिए बीजेपी ने अनंत महाराज को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है.
एक्सपर्ट मानते हैं कि नॉर्थ बंगाल की जो कुल 8 लोकसभा सीट हैं, उनमें से चार में राजवंशी समाज निर्णायक है. साल 2019 में बीजेपी ने इन 8 में से सात सीट जीती थीं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







