
नागिन फेम एक्टर पर्ल वी पुरी गिरफ्तार, नाबालिग से रेप का आरोप
AajTak
पर्ल के खिलाफ पुलिस थाने में रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद 4 जून की रात को पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया. पर्ल इस वक्त पुलिस कस्टडी में हैं.
मुंबई के वालिव पुलिस ने नागिन 3 फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने 4 जून शुक्रवार को एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है. पीड़िता ने कहा कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया. पर्ल को POCSO एक्ट के तहत नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में अरेस्ट किया गया है. एक्टर को वालिव पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है. इस मामले में अंबोली पुलिस ने भी मदद की है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












