नागपुर में सरेआम रोड रेज, कार ओवरटेक पर हुए विवाद में महिला की पिटाई, Video वायरल
AajTak
महिला के साथ बीच सड़क मारपीट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है. कार ओवरटेक करने को लेकर उसका महिला से झगड़ा हुआ था. फिर व्यक्ति ने महिला की पीटा था. घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था.
महाराष्ट्र के नागपुर में बीच सड़क महिला और व्यक्ति के बीच जमकर मारपीट हुई है. घटना का वीडियो भी सामने आया है. कार ओवरटेकिंग को लेकर हुई बहस धक्का-मुक्की और फिर मारपीट जा पहुंची. बीच सड़क दोनों के बीच हुई मारपीट के वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
देखें वीडियो...
दरअसल, 17 मार्च दोपहर 1 बजे कार सवार महिला और पुरुष के बीच कार ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हुआ था. घटना का वीडियो तेजी से अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नागपुर के जरीपटका इलाके में कार सवार महिला और पुरुष के बीच कार ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया. पहले तो दोनों के बीच काफी देर पर मुहंबाद होता रहा था. फिर तैश में आई महिला व्यक्ति की कार के आगे खड़ी हो गई थी और उसे जाने से रोकने लगी. यह होता देख वहां पर भीड़ जमा हो गई थी.
महिला जब व्यक्ति की कार के आगे से नहीं हटी तभी कार से उतरकर व्यक्ति ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया था. घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह महिला को पीटता नजर आ रहा है. मौके पर खड़े लोगों ने बीच-बचाव करने करने की कोशिश की थी. मगर, महिला और व्यक्ति एक दूसरे को पीटे जा रहे थे.
कार चालक किया गया गिरफ्तार
इसके बाद पीड़ित महिला ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मारपीट किए जाने का केस दर्ज कराया था. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. जरीपटका पुलिस थाने में तैनात इंस्पेक्टर राजकुमार त्रिपाठी का कहना है कि महिला के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.