
नागपुर में तेज रफ्तार का कहर, ट्रकों की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई. जिनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के नागपुर में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई. पहला सड़क हादसा कामगर नगर में हुआ, जिसमें एक शादीशुदा कपल की मौत हो गई. दूसरा सड़क हादसा विहिरगांव में हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हुई. जबकि, तीसरा सड़क हादसा परदी इलाके में हुआ, जिसमें एक युवती की मौत हो गई.
पहले सड़क हादसे की बात करें तो शुक्रवार को 43 वर्षीय देवानंद उके अपनी 39 वर्षीय पत्नी सोनी उके के साथ किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने कामनगर पहुंचे थे. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यहां से वे लोग बाइक पर सवार होकर रात को घर वापस लौट रहे थे. तभी रास्ते में कामनगर इलाके से थोड़ी ही दूर उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इस कारण दंपति की मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: घने कोहरे की वजह से ग्रेटर नोएडा में 10 गाड़ियां आपस में टकराई, दादरी बाईपास पर हुआ हादसा
दूसरे सड़क हादसे की बात करें तो शुक्रवार देर रात को 34 साल का राहुल संतोष राउत और 42 वर्षीय लक्ष्मण दादाजी धींगरे मिनी ट्रक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. तभी विहिरगांव इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने उनके मिनी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. इस कारण मिनी ट्रक के परखच्चे उड़ गए. मिनी ट्रक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई.
तीसरे रोड एक्सीडेंट की बात करें तो 20 वर्षीय अकांक्षा पाटिल मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रही थीं. तभी परदी इलाके में मोटरसाइकिल चला रहे युवक का बैलेंस बिगड़ा और अकांक्षा बाइक से गिर गई. इससे पहले कि वो खुद को संभाल पाती, सामने से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उसे कुचल दिया और अकांक्षा की मौत हो गई. तीनों मामलों में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







