
नहीं चले आमिर-अक्षय, 2022 में रिलीज को तैयार ये बॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस के लिए बनेंगी वरदान या फिर...
AajTak
2022 में कई फिल्में पिटी हैं. आमिर-अक्षय का स्टारडम भी नहीं चला. अभी और बॉलीवुड फिल्में पाइपलाइन में हैं. इनमें सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर तक की फिल्म शामिल है. अब ये फिल्में बॉक्स ऑफिस के लिए वरदान बनेंगी या फिर इनका भी हाल इस साल की बाकी फ्लॉप की तरह होगा, ये तो वक्त ही बताएगा.
बॉलीवुड के फिल्ममेकर्स इन दिनों शॉक में हैं. क्योंकि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो रही हैं. बैक टू बैक पड़ रही फ्लॉप की मार के बाद अब मेकर्स भी घबरा गए हैं. साउथ फिल्मों की सूनामी के आगे बॉलीवुड कंटेंट सबको फीका ही नजर आ रहा है. 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म रक्षा बंधन और लाल सिंह चड्ढा के खराब बिजनेस ने और आफत मचा दी है.
मेकर्स की इस समय चिंता वाजिब भी है जब आमिर और अक्षय जैसे बड़े स्टार का स्टारडम लोगों को थियेटर्स तक नहीं खींच पा रहा, तो बाकी फिल्मों का भविष्य संकट में नजर आएगा ही. 2022 में अभी और फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. इनमें सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर तक की फिल्म शामिल है. अब ये फिल्में बॉक्स ऑफिस के लिए वरदान बनेंगी या फिर इनका भी हाल इस साल की बाकी फ्लॉप की तरह होगा, ये तो वक्त ही बताएगा.
इस रिपोर्ट में जानते हैं आने वाली इन बड़ी फिल्मों के बारे में.
लाइगर साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर 25 अगस्त को रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है. ये पैन इंडिया फिल्म है. साउथ स्टार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है. इसकी सबसे बड़ी वजह साउथ स्टार का बज है. जो इस फिल्म के फेवर में काम कर सकता है.
ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मल्टीस्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होगी. मूवी के ट्रेलर और गानों को बुरी तरह ट्रोल किया गया है. रणबीर की पिछली रिलीज शमशेरा भी फ्लॉप हुई है. अब रणबीर की ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर कुछ करिश्मा दिखाएगी इसके आसार कम ही नजर आ रहे, बाकी रिलीज के बाद ज्यादा क्लियर होगा.
भाईजान सलमान खान की फिल्म भाईजान 30 दिसंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है. आमिर खान, अक्षय कुमार जैसे स्टार जहां कमाल नहीं कर पाए, ऐसे माहौल में सलमान खान की भाईजान बॉक्स ऑफिस पर वरदान बनेगी या नहीं, रिलीज के बाद पता चलेगा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












