
नहाते वक्त लड़के के सिर में घुसा 'दिमाग खाने वाला कीड़ा', खोखला कर दिया ब्रेन! हुई मौत
AajTak
13 साल का एक लड़का नदी में नहाने गया था. नहाने के दौरान ही कीड़ा नाक के रास्ते उसके दिमाग तक पहुंच गया. बाद में लड़के के शरीर में संक्रमण फैल गया और इसी संक्रमण के चलते अस्पताल में उसकी मौत हो गई. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि 'दिमाग खाने वाला कीड़ा' अक्सर गर्म मीठे पानी की झीलों, नदियों, नहरों और तालाबों में पनपता है.
नदी से नहाकर लौटे 13 साल के एक लड़के की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, लड़के के सिर में 'दिमाग खाने वाला कीड़ा' (Brain-Eating Amoeba) घुस गया था. इसी के चलते उसके शरीर में संक्रमण फैल गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
द मिरर के मुताबिक, मामला अमेरिका के Nebraska का है, जहां 13 साल का एक लड़का Elkhorn नदी में नहाने गया था. नहाने के दौरान ही कीड़ा नाक के रास्ते उसके दिमाग तक पहुंच गया. बाद में लड़के के शरीर में संक्रमण फैल गया और इसी संक्रमण के चलते 10 दिन बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
लड़के की मौत दिमाग खाने वाले अमीबा (Brain-Eating Amoeba) से फैले एक दुर्लभ प्रकार के संक्रमण के कारण हुई. डगलस काउंटी स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, लड़के को प्राथमिक अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (PAM) नामक एक दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण हुआ था. ये संक्रमण Naegleria Fowleri अमीबा के कारण होता है.
यह अमीबा इतना खतरनाक होता है कि दिमाग की सेल्स को खा जाता है, जिसकी वजह से इंसान के मस्तिष्क में संक्रमण फैल जाता है और उसकी मौत तक हो जाती है. Naegleria Fowleri अमीबा इतना छोटा होता है कि इसे सूक्ष्मदर्शी के बिना नहीं देखा जा सकता है. लेकिन ये छोटा से जीव भी इंसान की जान लेने में सक्षम है.
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अमीबा पानी में नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकता है, जहां यह नाक से मस्तिष्क तक जाता है. 'दिमाग खाने वाला कीड़ा' अक्सर गर्म मीठे पानी की झीलों, नदियों, नहरों और तालाबों में पनपते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







