
नसरुल्ला से निकाह के बाद अंजू को मिले तोहफे, पाकिस्तान से फिर आया नया Video
AajTak
Anju- Nasrullah: राजस्थान की अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद रोजाना एक के बाद एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अब एक नए वीडियो में नसरुल्ला के रिश्तेदार और परिजन अंजू को गिफ्ट देते नजर आ रहे हैं. बता दें कि अंजू ने फातिमा बनकर अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से कर निकाह कर लिया था.
Rajasthan News: अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू और नसरुल्ला का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नसरुल्ला के रिश्तेदार और परिजन अंजू को गिफ्ट देते नजर आ रहे हैं. अंजू ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में फातिमा बनकर अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से निकाह कर लिया था.
पाकिस्तान जाने के बाद अंजू के रोजाना एक के बाद एक नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जो दोनों देशों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं.
नए वीडियो में अंजू और नसरुल्ला खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें रिश्तेदार और परिजन आकर गिफ्ट दे रहे हैं. इस वीडियो में एक व्यक्ति अंजू के डॉक्यूमेंट्स भी चैक करते हुए दिखाई दे रहे हैं. देखें Video:-
उधर, अंजू खुद अभी तक शादी से इनकार करती रही है. उसका दावा है कि वह जल्दी भारत लौटेगी. लेकिन नए वीडियो ने एक बार फिर इन अंजू को सुर्खियों में ला दिया है. क्योंकि इससे इस बात की तस्दीक होती है कि शायद ही अब वह भारत वापस लौटे. हालांकि, यह समझ नहीं आ रहा कि अंजू बार-बार झूठ क्यों बोल रही है?
इससे दो दिन पहले अंजू और नसरुल्ला अपने साथियों संग खाना खाते हुए एक वीडियो में दिखाई दिए थे. जबकि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में महिलाओं को पुरुषों के साथ बैठकर खाना खाने की इजाजत नहीं होती है. वहां मुस्लिम कट्टरपंथियों की महिलाओं के ऊपर भारी पाबंदी होती है. उस इलाके में एक महिला इस तरीके से खुलेआम पुरुषों के साथ खाना तक नहीं खा सकती है. लेकिन अंजू के मामले में विशेष छूट मिल रही है.
गौरतलब है कि बीते दिनों पहले पाकिस्तान जाने वाली अंजू (34) मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की रहने वाली है. उत्तर प्रदेश के बलिया जिला निवासी और फिलहाल राजस्थान के भिवाड़ी (अलवर जिले) में रह रहे अरविंद से करीब 17 साल पहले अंजू की अरेंज्ड मैरिज हुई थी. दंपती के दो बच्चे (15 की बेटी और 7 साल का बेटा) भी हैं.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








