नशे में डूबे लोग, फुटपाथ पर बसेरा... जब एक भारतीय ने दिखाई अमेरिका की ये तस्वीर
AajTak
दुनिया भर में अमेरिका को बेहतर जिंदगी का स्वर्ग माना जाता है, लेकिन बेंगलुरु के यूट्यूबर ईशान शर्मा ने अपने एक वीडियो के जरिए सैन फ्रांसिस्को की चौंकाने वाली तस्वीर पेश की. इस वीडियो में नशे में डूबे, मानसिक रूप से अस्थिर और बेघर लोग सड़कों पर घूमते नजर आते हैं.

ईशान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'ये देखना दिल दहलाने वाला है. सैन फ्रांसिस्को, जो कभी टेक्नोलॉजी का गढ़ था, अब सबसे असुरक्षित जगह बन चुका है. आधी सड़कों पर बेघर, नशेड़ी और मानसिक रूप से बीमार लोग भरे पड़े हैं. ये टेक कैपिटलिज्म की असफलता की तस्वीर पेश करता है.'
दुनिया का आकर्षण, लेकिन कड़वी सच्चाई
सैन फ्रांसिस्को अमेरिका के सबसे अमीर शहरों में से एक है. फेसबुक, गूगल, लेवी स्ट्रॉस, सेल्सफोर्स, रेडिट जैसी बड़ी टेक कंपनियों का हेडक्वार्टर यहां स्थित है. यही वह शहर है जहां टेक इनोवेशन ने दुनिया को बदलने का काम किया. लेकिन ईशान के वीडियो ने इस चमक-दमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई उजागर की.
देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.