
नवी मुंबई में शेयर ट्रेडिंग का लालच देकर एक शख्स को लगाया 67 लाख का चूना
AajTak
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां पर पांच लोगों ने एक शख्स को शेयर ट्रेडिंग का लालच देकर 67.6 लाख रुपए ठग लिए. पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां पर पांच लोगों ने एक शख्स को शेयर ट्रेडिंग का लालच देकर 67.6 लाख रुपए ठग लिए. पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है.
वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम ने बताया कि आरोपियों ने 14 अप्रैल से 30 मई के बीच पीड़ित से संपर्क किया. उन लोगों ने उसे शेयर ट्रेडिंग के जरिए अच्छआ मुनाफा कमाने का लालच दिया. इस तरह आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 67.6 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए. जब पीड़ित को अपने निवेश पर कोई रिटर्न नहीं मिला, तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है.
बताते चलें कि नवी मुंबई और ठाणे इलाके में साइबर ठगी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इसी तरह पिछले महीने 28 तारीख एक शख्स ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई. साइबर अपराधियों ने उसको शेयर ट्रेडिंग में अच्छे रिटर्न का लालच देकर एक करोड़ रुपए का चूना लगा दिया था. इस संबंध में एक ऐप और वेबसाइट के मालिक समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
जालसाजों ने 13 फरवरी से 5 मई के बीच नवी मुंबई के खारघर निवासी पीड़ित से संपर्क किया और उसे शेयर ट्रेडिंग में शामिल होकर आकर्षक रिटर्न का आश्वासन दिया. इसके बाद उससे अलग-अलग बैंक खातों में पैसे डलवाए. पीड़ित ने उन लोगों के झांसे में आकर विभिन्न बैंक खातों में 1,07,09,000 रुपए जमा कर दिया. इसके बाद आरोपी उसके पैसे लेकर गायब हो गए.
दिल्ली से सटे नोएडा में तो 9 करोड़ रुपए की साइबर ठगी की वारदात सामने आई है. यहां शेयर बाजार में निवेश और मोटी कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने एक कारोबारी से 9 करोड़ रुपए लूट लिए. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पीड़ित ने साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई. साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कारोबारी के बैंक अकाउंट में 1.62 करोड़ रुपए फ्रीज करा दिए.
नोएडा सेक्टर 40 के रहने वाले रजत बोथरा के साथ 1 मई को शेयर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी देने के बहाने एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़े जाने के एक महीने बाद यह धोखाधड़ी हुई. पीड़ित ने नोएडा सेक्टर 36 में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस मामले की जांच करने के लिए एक स्पेशल सेल का गठन किया गया है. शुरूआती जांच में कई अहम सुराग भी मिले हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







