
नवी मुंबई में लड़की की बेरहमी से हत्या, दो दिन बाद आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार
AajTak
नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के पास 20 वर्षीय लड़की का शव मिलने के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान दाऊद शेख के रूप में हुई है. मृतक लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था.
नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के पास 20 वर्षीय लड़की का शव मिलने के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान दाऊद शेख के रूप में हुई है. मृतक लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था.
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) दीपक साकोरे ने बताया कि आरोपी दाऊद शेख को पड़ोसी राज्य कर्नाटक के गुलबर्गा के शाहपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता और आरोपी पहले से एक-दूसरे के संपर्क में थे. हत्या के दिन उनकी मुलाकात हुई थी. इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.
उन्होंने बताया कि अपराध के पीछे का सटीक मकसद का अभी तक पता नहीं चल पाया है. आरोपी से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जाएगी. लड़की का शव शनिवार को सुबह करीब 2 बजे मिला था. उससे पहले उसके माता-पिता ने 25 जुलाई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
लड़की का शव मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत केस दर्ज किया. इसके बाद आरोपी की तलाश के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई. पुलिस जांच में पता चला कि पीड़िता बेलापुर में काम करती थी. उसने ऑफिस से हॉफ डे लिया था.
पुलिस ने शुरू में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया था. उनसे पूछताछ के बाद मिली जानकारी की वजह से पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई. उसने चाकू से गोदकर पीड़िता की हत्या की थी. इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो चुकी है. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए हैं.
आरोपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वो कुछ समय तक उरण में रहा था. लेकिन पीड़िता के पिता द्वारा उसके खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद वो कर्नाटक चला गया. वो ड्राइवर का काम करता था. पहले से पीड़िता के संपर्क में आया था. आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








