
नन्ही परी को अस्पताल से घर लेकर आए मनोज तिवारी, फूलों से किया स्वागत, बोले- छोटा बाबू घर आ गया
AajTak
मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्वीट वीडियो शेयर किया है. वे पूरे जोर-शोर से ग्रैंड अंदाज में फूलों के साथ स्वागत करते हुए अपनी नन्ही परी को घर लेकर आए हैं. बेटी के घर में आने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है.
फेमस भोजपुरी एक्टर और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी के घर में खुशियों ने दस्तक दी है. मनोज तिवारी कुछ दिन पहले ही तीसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया. मनोज तिवारी अब अपनी नन्ही परी को अस्पताल से घर लेकर आ गए हैं.
बेटी को घर लाए मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्वीट वीडियो शेयर किया है. वे पूरे जोर-शोर से ग्रैंड अंदाज में फूलों के साथ स्वागत करते हुए अपनी नन्ही परी को घर लेकर आए हैं. बेटी के घर में आने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है.
मनोज तिवारी अपनी लाडली को जैसे ही गोद में लेकर कार से निकले वैसे ही फूलों के साथ उनकी नन्ही परी का वेलकम किया गया. फिर घर में एंट्री करने से पहले बेटी की आरती हुई और टीका लगाया गया.
मनोज तिवारी ने घर में बने मंदिर में भी अपनी नन्ही परी के साथ दर्शन किए. भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने बेटी को प्यार से बेड पर लेटाया. बेबी के वेलकम के लिए मनोज तिवारी ने अपने घर को भी काफी अच्छा डेकोरेट किया. उनका पूरा परिवार नन्ही परी के आने का जश्न मना रहा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












