
नए सीजन के साथ आने को तैयार है 'बालिका वधू'! वापसी पर अविका गोर ने ये कहा
AajTak
अविका ने बालिका वधू सीजन 1 में छोटी आनंदी का किरदार निभाकर, लोगों का ढेर सारा प्यार पाया था. अब शो के नए सीजन के बारे में अविका का कहना है कि “मैंने मेरे इंस्टाग्राम पर भी इस बारे में कमेंट पढ़ा, लेकिन अब तक मुझे इस शो के नए सीजन के बारे में कोई जानकारी नहीं है. पर अगर बालिका वधू का सीजन 2 आ रहा है तो मैं सबसे ज्यादा खुश होउंगी और मैं इस शो का एक भी एपिसोड मिस नहीं करूंगी, सारे एपिसोड्स बैठकर देखूंगी मैं.”
काफी समय से खबर चल रही है कि कलर्स और स्फेयर ओरिजिंस जल्द ही बालिका वधू का नया सीजन ला सकते हैं. माना जा रहा है कि इसकी तैयारी भी चल रही है. बालिका वधू की वापसी के बारे में आजतक ने शो में आनंदी के किरदार में नजर आईं अविका गोर से एक्सक्लूसिव बातचीत की. अविका गौर करेंगी आनंदी के रोल में वापसी?
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












