
नए साल में परिवार संग बनाएं केरल-कोच्चि-मुन्नार घूमने का प्लान, 6 दिन की होगी ट्रिप, ऐसे करें बुकिंग
AajTak
IRCTC ने केरल-मुन्नार सहित कई जगहों पर घूमने के लिए एक टूर पैकेज लॉन्च किया है. इसके पैकेज के जरिए आपको केरल की कई खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज और कितना आएगा खर्च.
IRCTC Tour Package: जनवरी में अगर आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो केरल घूमने जा सकते हैं. आईआरसीटीसी ने केरल घूमने के लिए एक टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस पैकेज में आपके रहने-खाने-घूमने और ठहरने का इंतजाम होगा. तो चलिए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज.
ये रही टूर पैकेज की पूरी डिटेल IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम Celestial kerala है. इस पैकेज में आपको 5 रात और 6 दिन घूमने का मौका मिलेगा. इस ट्रिप की शुरुआत 12 जनवरी को मुंबई से होगी.
कहां -कहां घूमने का मिलेगा मौका? इस पैकेज में आपको कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम घूमने का मौका मिलेगा.
कितने दिनों की होगी ट्रिप? यह ट्रिप 6 दिनों के लिए होगी.
कितना आएगा खर्च? इस पैकेज में अगर आप सिंगल शेयरिंग के लिए टिकट बुक करते हैं तो आपको 56,500 रुपये खर्च आएगा. डबल शेयरिंग के लिए आपका खर्च 43,500 रुपये है. ट्रिपल शेयरिंग के लिए आपका खर्च 42,200 रुपये आएगा. अगर आपके साथ इस ट्रिप में कोई 5 से 11 साल का बच्चा जाता है तो उसके लिए आपके 38,300 रुपये लगेंगे. वहीं, कोई 2 से 4 साल का बच्चा जाता है और आप उसके लिए बेड नहीं लेते हैं तो आपका खर्च 34,400 आएगा. वही, अगर बच्चे के लिए बेड नहीं लेते हैं तो आपका खर्च 23,400 खर्च आएगा.
पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












