
नए संसद भवन में 'अखंड भारत' की तस्वीर... पाकिस्तान की आपत्ति पर जयशंकर ने दिया दो टूक जवाब
AajTak
नए संसद भवन में लगे अखंड भारत के नक्शे को लेकर नेपाल, भूटान और पाकिस्तान ने चिंता जताई थी. वहीं, पड़ोसी देश बांग्लादेश ने भारत से स्पष्टीकरण मांगा था. पड़ोसी देशों की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
नए संसद भवन में लगे 'अखंड भारत' की तस्वीर पर पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर से उठाए जा रहे सवाल पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय संसद में लगाई गई अखंड भारत की तस्वीर अशोक सम्राज्य की सीमा को दर्शाती है. पाकिस्तान इस बात को नहीं समझ सकता है क्योंकि उसके पास समझने की शक्ति नहीं है.
दरअसल, हाल ही में 28 जून को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया था. नए संसद भवन में एक भित्ति चित्र लगी है जिसे 'अखंड भारत' का नक्शा कहा जा रहा है. इस नक्शे में गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी के साथ-साथ तक्षशिला को भी दिखाया गया है. इस भित्ति चित्र में प्राचीन नगरों के नाम भी अंकित हैं. इस नक्शे में पुरूषपुर, सौवीर और उत्तराप्रस्थ को भी दर्शाया गया है. यह वर्तमान में पाकिस्तान का पेशावर और सिंध और बलूचिस्तान प्रांत हैं.
इस नक्शे को लेकर बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान ने नाराजगी जाहिर की थी. पाकिस्तान ने कहा था कि भारत की संसद में इस नक्शे को देखकर हम हैरान हैं. भारत का यह कदम विस्तारवादी सोच को दर्शाता है. वहीं, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने नए संसद भवन में लगे इस नक्शे को लेकर भारत से स्पष्टीकरण मांगा था.
पाकिस्तान के पास समझने की शक्ति नहींः जयशंकर
गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जयशंकर से पूछा गया कि संसद भवन में लगे नक्शे पर नेपाल, भूटान और पाकिस्तान ने चिंता जताई है. इस पर उन्होंने कहा, "संसद में लगी भित्ति अशोक सम्राज्य की सीमा को दर्शाता है. हमने उन्हे बता दिया है और वो समझ गए हैं. पाकिस्तान को छोड़ दीजिए, उनके पास समझने की शक्ति नहीं है."
इसके अलावा जयशंकर ने यह भी कहा कि पीओके पर हम बहुत स्पष्ट हैं. देश, संसद और हमारा रुख बदलने वाला नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







