
नए शिखर पर शेयर बाजार... Sensex अब 71000 के पार, निफ्टी में भी तूफानी तेजी जारी
AajTak
Sensex Crossed 71000 Lavel : बीएसई का सेंसेक्स 282.80 अंक या 0.40 फीसदी चढ़कर 70,797 के सेतर पर ओपन हुआ था और एक घंटे के कारोबार के दौरान ही 71,000 का आंकड़ा पार कर लिया. सुबह 10.28 बजे पर ये 519.34 अंकों की बढ़त के साथ 71,033.54 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.
भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी मार्केट के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले और रॉकेट की रफ्तार से भागने लगे. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 400 अंक से ज्यादा चढ़कर 71,000 के पार निकल गया, तो वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) ने भी नया ऑल टाइम हाई लेवल छुआ है.
हर रोज शेयर बाजार में धमाल बीते कारोबारी दिन गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी शेयर बाजार (Share Market) की शुरुआत तूफानी हुई, बीएसई का सेंसेक्स 282.80 अंक या 0.40 फीसदी चढ़कर 70,797 के सेतर पर ओपन हुआ और कुछ ही देर के कारोबार में नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. खबर लिखे जाने BSE Sensex ने 71,000 का आंकड़ा पार कर लिया और सुबह 10.28 बजे पर ये 519.34 अंकों की बढ़त के साथ 71,033.54 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.
लंबी छलांग लगा रहा सेंसेक्स-निफ्टी सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निप्टी (Nifty) भी अपनी रफ्तार तेज बनाए हुए हैं. शुक्रवार को निफ्टी-50 ने 87.30 अंक या 0.41 फीसदी उछलकर 21,270 के स्तर पर शुरुआत की और कुछ देर में ही 21,300 का स्तर पार कर लिया. खबर लिखे जाने तक निफ्टी इंडेक्स (NIFTY 50) 151.90 अंक या 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 21,334.60 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.
इन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी Stock Market में कारोबार की शुरुआत के साथ जहां 1712 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई, तो वहीं 411 शेयरों ने लाल निशान पर कारोबार शुरू किया. इसके अलावा 109 शेयर ऐसे थे, जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ. शुक्रवार को जिन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है, उनमें Infosys, Hindalco, JSW Steel, Tata Steel और ONGC के स्टॉक शामिल हैं. इसके विपरीत HDFC Life, Power Grid Corp, Bharti Airtel, Nestle और Britannia के स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की गई.
बीते दिन 900 अंक चढ़ा था सेंसेक्स इससे पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार जबर्दस्त तेजी के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों इंडेक्स में जबरदस्त रैली देखने को मिली थी और सेंसेक्स में 930 अंकों की बढ़त के साथ 70,514 के लेवल पर बंद हुआ था. जबकि निफ्टी 256 अंक बढ़कर 21,183 के लेवल पर क्लोज हुआ था. गुरुवार को कारोबार में हर सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली थी और निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आटो, आईटी, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए थे.
दिसंबर में शेयर बाजार निवेशकों की बल्ले-बल्ले साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर (December 2023) निवेशकों के लिए शानदार साबित हो रहा है. मार्केट में तेजी के बीच बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेश जोरदार तेजी के साथ बढ़कर नए मुकाम पर पहुंचता जा रहा है. दिसंबर में बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप तेजी से बढ़ा है. 30 नवंबर 2023 को बाजार बंद होने पर बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3,35,60,155.58 करोड़ था, जो अब बढ़कर 3,54,78,063 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







