
नए वक्फ कानून के खिलाफ सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की याचिका
AajTak
संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में दावा किया गया है कि यह संशोधन असंवैधानिक है और यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है.
समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि इस अधिनियम में किए गए संशोधन न सिर्फ असंवैधानिक हैं बल्कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन करते हैं.
सपा सांसद बर्क ने पहले कहा था, "हमारी और पूरी विपक्ष की पार्टी ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया था और अब हमारे पास कोर्ट का रास्ता ही बचा है." रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अप्रैल को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से वक्फ संशोधन बिल पारित किया गया था, और बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे मंजूरी दी, और यह कानून बन चुका है.
यह भी पढ़ें: वक्फ बिल पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकेगा नया कानून
'हमारे पास सिर्फ कोर्ट का ही रास्ता बचा है'
सपा सांसद बर्क ने इससे पहले कहा था, "हमने और सभी विपक्षी दलों ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया है और हमें यह तय करना है कि इस संबंध में आगे क्या रणनीति अपनाई जाए... यह विधेयक लोकसभा और राज्यसभा द्वारा पारित किया जा चुका है. अब हमारे पास कोर्ट ही एकमात्र विकल्प बचा है... हम सभी से चर्चा करने के बाद अगला कदम उठाएंगे."
AIMIM ने भी दायर की है याचिका

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












