
नए पोप का चुनाव कैसे होता है? काले और सफेद धुंए का क्या है कनेक्शन... बड़े सवालों के जवाब
AajTak
पोप फ्रांसिस फिलहाल रोम के अस्पताल में भर्ती हैं. न्यूमोनिया की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं. पोप फ्रांसिस रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख हैं. पोप वैसे तो जीवनपर्यंत इस पद पर रहते हैं लेकिन असामयिक मौत या फिर किसी वजह से इस पद से इस्तीफा देने पर नए पोप का चुनाव होता है.
पोप फ्रांसिस इस समय हॉस्पिटल में हैं. उनके दोनों फेफड़ों में न्यूमोनिया है जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पद से इस्तीफा दे सकते हैं. अगर वह पद से इस्तीफा देते हैं तो उनके स्थान पर नए पोप का चुनाव होगा? तो आइए जानते हैं कि नए पोप का चुनाव कैसे होता है?
पोप फ्रांसिस फिलहाल रोम के अस्पताल में भर्ती हैं. न्यूमोनिया की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं. पोप फ्रांसिस रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख हैं. पोप वैसे तो जीवनपर्यंत इस पद पर रहते हैं लेकिन असामयिक निधन या फिर किसी वजह से इस पद से इस्तीफा देने पर नए पोप का चुनाव होता है. आखिरी बार 2013 में पोप बेनेडिक्ट XVI ने इस्तीफा दिया था. वह लगभग 600 साल में पद से इस्तीफा देने वाले पहले पोप थे.
कैसे चुना जाता है पोप?
कैथोलिक परंपरा के अनुसार, जब किसी पोप का चुनाव होता है तो Papel Conclave का आयोजन होता है. इस कॉन्क्लेव के जरिए नए पोप को चुना जाता है. कार्डिनल्स पोप को चुनते हैं. कार्डिनल्स कैथोलिक चर्च के सबसे उच्च रैंक वाले पादरी होते हैं.
कार्डिनल्स दरअसल दुनियाभर के बिशप और वेटिकन के अधिकारी होते हैं जिन्हें निजी तौर पर पोप के द्वारा ही चुना जाता है. ये कार्डिनल्स नया पोप चुनने के लिए कई बैठकें करते हैं.
बता दें कि नए पोप के लिए वोटिंग वेटिकन सिटी के सिस्टीन चैपल में होती है. 80 से कम उम्र के कार्डिनल्स को वोट देने का अधिकार होता है. वोटिंग और बैठक की पूरी प्रकिया गुप्त रखी जाती है. इस दौरान कार्डिनल्स को बाहरी दुनिया से संपर्क की अनुमति नहीं होती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









