
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दिखी भारी भीड़, ट्रेनों के प्रस्थान में देरी की वजह से अफरातफरी का माहौल
AajTak
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रविवार को भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. दरअसल, कुछ ट्रेनों के प्रस्थान में देरी होने की वजह से प्लेटफार्म नंबर 12 और 13 पर भारी संख्या में यात्री एकत्र हो गए.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रविवार को भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. दरअसल, कुछ ट्रेनों के प्रस्थान में देरी होने की वजह से प्लेटफार्म नंबर 12 और 13 पर भारी संख्या में यात्री एकत्र हो गए. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शिव गंगा एक्सप्रेस का प्रस्थान रात 08:05 बजे निर्धारित था, लेकिन वह 09:20 बजे रवाना हुई. इसी तरह स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का रात 09:15 बजे प्रस्थान निर्धारित था, लेकिन वह पहले से ही प्लेटफार्म पर खड़ी थी. जम्मू राजधानी एक्सप्रेस का रात 09:25 बजे प्रस्थान निर्धारित था, लेकिन ट्रेन देरी से चल रही थी. वहीं, लखनऊ मेल का प्रस्थान रात 10:00 बजे निर्धारित था, ये ट्रेन भी लेट थी. मगध एक्सप्रेस का रात 09:05 बजे प्रस्थान निर्धारित था उसे किसी भी प्लेटफार्म पर नहीं लगाया गया था. इन ट्रेनों की देरी के कारण प्लेटफार्म पर भारी भीड़ जमा हो गई. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि क्राउड मैनेजमेंट की चुनौती महाकुंभ के दौरान देखी गई अव्यवस्था जैसी प्रतीत होने लगी. हालांकि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन ने तुरंत भीड़ नियंत्रण के आवश्यक उपाय किए.
रेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ थी, लेकिन भगदड़ या भगदड़ जैसी कोई स्थिति नहीं थी. अनारक्षित यात्रियों को होल्डिंग एरिया से ले जाने के प्रोटोकॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










