
धौलपुरः स्पेशल कोर्ट में जज ने सुनाया फैसला, सजा सुनते ही पुलिस हिरासत से फरार हो गया मुजरिम
AajTak
न्यायालय से मुजरिम के फरार होने की खबर लगते ही पुलिस हरकत में आ गई. भारी पुलिस बल रेलवे स्टेशन की तरफ पहुंच गया. पुलिस ने शहर भर में नाकाबंदी भी कराई. लेकिन मुजरिम का सुराग नहीं लग सका. पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है. जिस कारण सजायाफ्ता मुजरिम फरार हो गया.
राजस्थान के धौलपुर जिला न्यायालय से बुधवार को एक मुजरिम सजा सुनाये जाने के बाद पुलिस कस्टडी से फरार हो गया. मुल्जिम के फरार हो जाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. न्यायालय परिसर में पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया, लेकिन मुजरिम का कोई सुराग नहीं लग सका. दरअसल, जिले के पॉक्सो न्यायालय ने बुधवार को दो सगे भाइयों को एक 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर उससे जबरन शादी करने के मामले में सजा सुनाई. इसी दौरान एक भाई पुलिस को चकमा देकर न्यायालय से फरार हो गया. मुजरिम के फरार हो जाने से न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया. पुलिस के जवानों ने मुल्जिम को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन मुजरिम रेलवे स्टेशन की तरफ झाड़ियों में फरार हो गया.More Related News













