
धोखा, जेल का डर, 50 हजार सैलरी... भारतीयों के पुतिन की सेना में जुड़ने की पूरी कहानी, अब तक 2 गंवा चुके हैं जान
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 से जंग जारी है. इस बीच भोले-भाले भारतीयों को फंसाया जा रहा है और यूक्रेन में जंग के लिए धकेला जा रहा है. 7 भारतीयों का एक वीडियो सामने आया है. उन्होंने दावा किया कि रूस की सेना ने उन्हें जबरन यूक्रेन में जंग के लिए भेज दिया है.
रूस में सात और भारतीयों के फंसे होने की खबर है. इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में इन भारतीय नागरिकों ने सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी की अपील की है.
ये वीडियो ऐसे वक्त सामने आया है, जब हाल ही में सरकार ने रूस में 20 भारतीय नागरिकों के फंसे होने की बात मानी थी. विदेश मंत्रालय ने बताया था कि 20 भारतीयों को अच्छी नौकरी का लालच देकर रूस ले जाया गया और फिर यूक्रेन के साथ जंग में धकेल दिया. रूस में फंसे इन भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी की कोशिश कर रही है.
इससे पहले बीते महीने ही सूरत के रहने वाले हेमिल अश्विन भाई मंगूकिया की जंग लड़ते हुए मौत हो गई थी. हेमिल रूस के लिए लड़ रहे थे. दावा है कि उनकी मौत यूक्रेन के एक मिसाइल अटैक में हुई. 23 साल के हेमिल रूस की सेना से बतौर 'हेल्पर' जुड़े थे. वहां उन्होंने 50 हजार रुपये महीने की सैलरी पर रखा गया था. हेमिल ने आखिरी बार 20 फरवरी को अपने परिवार से बात की थी.
बताया जा रहा है कि रूस में फंसे ज्यादातर भारतीय उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के रहने वाले हैं. अभी जिन 7 भारतीयों का वीडियो सामने आया है, उनमें से 5 पंजाब और 2 हरियाणा के बताए जा रहे हैं.
कौन हैं रूस में फंसे भारतीय?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहे सात भारतीय 20 से 24 साल की उम्र के बीच के हैं. इनके नाम- गगनदीप सिंह (24), लवप्रीत सिंह (24), नारायण सिंह (22), गुरप्रीत सिंह (21), गुरप्रीत सिंह (23), हर्ष कुमार (20) और अभिषेक कुमार (21) हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








