
धमकी देने वाला PAK अब अफगान के आगे गिड़गिड़ाया, बोला- 'मतभेद तो हर घर में होते हैं'
AajTak
तेहरान में अफगान डिप्टी मिनिस्टर के आगे पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी का झुकाव साफ दिखा. ECO बैठक के दौरान नकवी ने अफगान अधिकारी का हाथ थामते हुए कहा कि मतभेद तो हर घर में होते हैं और ऐसे मसले बातचीत से सुलझाए जाते हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की डिप्लोमेसी पर सवाल उठ रहे हैं.
पाकिस्तान के गृह मंत्री (Interior Minister) सैयद मोहसिन नक़वी ने इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के वरिष्ठ सुरक्षा उप मंत्री मोहम्मद इब्राहीम सदर से मुलाकात की. ये बैठक इकोनॉमिक कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (ECO) की मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान हुई. मुलाकात में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई. एक ईरानी पत्रकार से बात करते हुए नकवी ने कहा, 'मतभेद तो हर घर में होते हैं, लेकिन हम ऐसे मसलों को बातचीत के ज़रिए सुलझाते हैं.'
ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी (जो इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़ी है) ने इस मुलाकात का वीडियो जारी किया है. वीडियो में मोहसिन नकवी को अफगान अधिकारी हक्कानी का हाथ थामे हुए ये कहते देखा जा सकता है कि मसलों को बातचीत से हल किया जाना चाहिए.
दोनों देशों के बीच यह छोटी लेकिन अहम बातचीत ECO मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई. दिलचस्प बात ये है कि पाकिस्तान की सैन्य सरकार का रक्षा मंत्री जहां अफगानिस्तान को धमकियां दे रहा है, वहीं उसी सरकार के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ईरान में अफगान अधिकारी (सदर इब्राहीम) से मुलाकात कर खुश नजर आए.
दोनों देशों के बीच कैसे शुरू हुआ तनाव?
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव कोई नया नहीं है. दोनों देशों के रिश्तों में खटास तब से बनी हुई है जबसे तालिबान ने 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता संभाली थी. सीमा विवाद, आतंकवादी गतिविधियों पर आरोप और सीमा पार हमलों को लेकर दोनों देशों में कई बार बयानबाजी हुई.
हाल ही में पाकिस्तान ने दावा किया कि अफगानिस्तान की जमीन से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों ने कई हमले किए हैं. वहीं, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का कहना है कि पाकिस्तान अपने घरेलू हालात से ध्यान भटकाने के लिए तालिबान पर आरोप लगा रहा है.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









