
धमकियों से नहीं डरे, समाज के ठेकेदारों की नहीं की परवाह... पिता ने रानी को ऐसे बनाया हॉकी प्लेयर
AajTak
रानी के पिता रामपाल एक घोड़ा गाड़ी चलाते थे, लेकिन कभी भी उन्होंने रानी की डाइट और उसकी प्रैक्टिस में रुकावट नहीं आने दी. रानी की मां अपनी बेटी को हर रोज सुबह 4:00 बजे मैदान छोड़कर आती थीं. वहां पर खेलने के बाद घर वापस लाते समय तक यह क्रम यूं ही चलता रहता.
टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए अगस्त का महीना काफी अच्छा रहा है. जहां पहले दिन बैडमिंटन से शटलर पीवी सिंधु और भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने खुशखबरी दी तो वहीं दूसरे दिन महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर सभी को चौंका दिया. ओलंपिक के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से पराजित कर दिया. भारतीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व कर रहीं रानी रामपाल समेत सभी खिलाड़ियों के घरों में जीत के बाद जश्न जैसा माहौल हो गया.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












