
धनुष और अक्षय कुमार में कौन बेहतर? सारा अली खान ने दिया मजेदार जवाब
AajTak
सेशन के मोडरेटर विक्रांत गुप्ता ने सारा अली खान से एक मजेदार सवाल पूछा. सवाल था कि धनुष और अक्षय कुमार में कौन बेहतर? सारा अली खान ने इसका मजेदार जवाब दिया. सारा ने किसी एक को चुनने से इंकार किया. उन्होंने कहा- मुझे दोनों चाहिए, दोनों चाहिए दे दो ना. दोनों ही बहुत अलग हैं.
बॉलीवुड डीवा सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे जल्द रिलीज होने वाली है. फिल्म में सारा के अपोजिट अक्षय कुमार और धनुष हैं. अतरंगी रे के डायरेक्टर आनंद एल राय फिल्म की हीरोइन सारा अली खान के साथ एजेंडा आज तक 2021 में शामिल हुए. इवेंट में सारा ने अतरंगी के गाने 'चका चक' पर डांस किया.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












