
द कपिल शर्मा शो फेम सिद्धार्थ सागर पहुंचे रिहैब सेंटर, मां ने बताया ड्रग्स की है लत
AajTak
सिद्धार्थ सागर की मां ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही बेटे को ड्रग्स से दूर रखने की कोशिश की है. वे कहती हैं- 'मैं हमेशा उसके आसपास रही, कभी उसे अकेला नहीं छोड़ा, पर बदकिस्मती से मुझे दिल्ली जाना पड़ गया था. जब हम लौटे तो हमें सिद्धार्थ को लेकर कॉल आई. मैं अभी भी समझ नहीं पा रही कि आखिर क्या गलत हुआ था.'
द कपिल शर्मा शो फेम कॉमेडियन-एक्टर सिद्धार्थ सागर रिहैबिलिटेशन सेंटर में एडमिट किए गए हैं. रिपोर्ट्स हैं कि सिद्धार्थ अपनी पुरानी आदतों पर दोबारा लौट गए हैं जिस कारण उन्हें रिहैब सेंटर में भर्ती करना पड़ा. 26 अगस्त को मुंबई पुलिस ने उन्हें खराब हालत में पाया था जिसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ की मां से संपर्क किया और उन्हें उनके बेटे की हालत की जानकारी दी. बाद में सिद्धार्थ की मां ने बेटे को रिहैब सेंटर में एडमिट करवाया.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












