
दो साल पहले दो युवकों ने की थी शादी, अब 10 सर्जरी के बाद जेंडर चेंज कराकर आरव बनी आयशा
AajTak
गुजरात के सूरत शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पुरुष के रूप में जन्म लेने वाले एक शख़्स ने अपने शरीर की 10 सर्जरी करवाई और महिला का रूप ले लिया. सूरत का शख़्स ना सिर्फ़ पुरुष से महिला बना बल्कि उसने एक युवक के साथ शादी कर विवाहित जीवन भी शुरू कर दिया है.
गुजरात के सूरत शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पुरुष के रूप में जन्म लेने वाले एक शख़्स ने अपने शरीर की 10 सर्जरी करवाई और महिला का रूप ले लिया. सूरत का ये शख़्स ना सिर्फ़ पुरुष से महिला बना बल्कि उसने एक युवक के साथ शादी कर विवाहित जीवन भी शुरू कर दिया है. सूरत के रहने वाले आरव पटेल अब महिला आयशा पटेल बन गई है. आरव पटेल से आयशा बनने के लिए दो साल में अलग-अलग 10 सर्जरी करवानी पड़ी और 20 लाख रुपये भी खर्च किए हैं. पुरुष आरव पटेल को महिला में परिवर्तित करने के लिए टॉप टू बॉटम सर्जरी सूरत के ही एक अस्पताल में की गई है जो सूरत के इतिहास में पहली बार हुआ है.More Related News













