
दो साल पहले जब थाईलैंड वेकेशन पर गए थे अथिया-केएल राहुल, फोटो वायरल
AajTak
अनुष्का रंजन कपूर ने फ्रेंडशिप डे के दिन अपनी इंस्टा स्टोरी पर थाईलैंड वेकेशन की इस थ्रोबैक फोटो को शेयर किया था. यह तस्वीर 2019 की है. तस्वीर में समंदर किनारे सभी दोस्त कैमरे को पोज देते नजर आ रहे हैं.
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के अफेयर की चर्चा हर तरफ है. यूके से आ रही उनकी तस्वीरें कुछ दिनों से इंटरनेट पर छाई हुई हैं. हालांकि दोनों ने अब तक ऐसी कोई भी तस्वीर साझा नहीं की है जिसमें वे साथ हों, पर उनके दोस्तों के इंस्टाग्राम पोस्ट्स इसे छिपा नहीं सके. अनुष्का शर्मा की ग्रुप फोटो के बाद अब अनुष्का रंजन कपूर की थ्रोबैक फोटो में अथिया और केएल राहुल एक साथ दिखाई दिए. दरअसल, अनुष्का रंजन कपूर ने फ्रेंडशिप डे के दिन अपनी इंस्टा स्टोरी पर थाईलैंड वेकेशन की इस थ्रोबैक फोटो को शेयर किया था. यह तस्वीर 2019 की है. तस्वीर में समंदर किनारे सभी दोस्त कैमरे को पोज देते नजर आ रहे हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












