
'दो मिनट में जान जाऊंगा पुतिन की नीयत', अलास्का में होने वाली बैठक पर बोले डोनाल्ड ट्रंप
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच करीब साढ़े तीन वर्षों से जारी युद्ध को समाप्त कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह पुतिन के साथ इस मुद्दे पर रचनात्मक बातचीत की उम्मीद करते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम लागू कराना है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 अगस्त को अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली अपनी मीटिंग को 'अनुभव लेने वाली बैठक' करार दिया. उन्होंने कहा कि वह इस मुलाकात में पुतिन से यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की बात कहेंगे.
ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि वह पुतिन संग अपनी मीटिंग के शुरुआती दो मिनटों में ही समझ जाएंगे कि रूस यूक्रेन युद्ध समाप्त करने को लेकर कोई समझौता करने के मूड में है भी या नहीं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि पुतिन के साथ बैठक के बाद वह यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की से बात करेंगे.
अलास्का मीट में जेलेंस्की नहीं आएंगे: ट्रंप
उन्होंने संभावना जताई कि अगली मुलाकात या तो जेलेंस्की के साथ होगी या फिर पुतिन और जेलेंस्की दोनों के साथ. हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जेलेंस्की अलास्का में होने वाली इस बैठक में शामिल नहीं होंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति के साथ बैठक में वह यूक्रेन के लिए कुछ क्षेत्र वापस लेने की कोशिश करेंगे.
यह भी पढ़ें: क्या चीन पर भी भारत जैसा टैरिफ लगाएंगे डोनाल्ड ट्रंप? जेडी वेंस बोले- ये काफी मुश्किल है क्योंकि...
उन्होंने किसी समझौते पर पहुंचने की दशा में दोनों देशों के बीच कुछ क्षेत्रों की अदला-बदली की बात भी कही. डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच करीब साढ़े तीन वर्षों से जारी युद्ध को समाप्त कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह पुतिन के साथ इस मुद्दे पर रचनात्मक बातचीत की उम्मीद करते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम लागू कराना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







