
'दो बार हो गई थी गलती, अब इधर-उधर नहीं होगा...', CM नीतीश ने अमित शाह के सामने फिर दोहराई पुरानी बात
AajTak
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर बीजेपी का साथ छोड़ने पर माफी मांगी है. पटना के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बीच में दो बार गलती हो गई थी. लेकिन अब इधर-उधर नहीं होगा.
बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव है. इसी क्रम में अमित शाह बिहार पहुंचे हुए हैं. रविवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित केंद्र सरकार व राज्य की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भी वह पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे. कार्यक्रम में केंद्र और सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो बार गलती हो गई... अब इधर-उधर नहीं होगा.
मुख्यमंत्री इससे पहले भी एक बार ये बात दोहरा चुके हैं. कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में पहले गुंडाराज था. लेकिन हमारी सरकार ने इसे खत्म कर दिया और देर रात भी लोग बिना डर के सड़कों पर निकल रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कोसी सहित कई परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया. साथ ही कहा कि बिहार में अब बहुत बढ़िया काम हो रहा है.
यह भी पढ़ें: 28 साल पहले हुए अलकतरा घोटाले में CBI कोर्ट का फैसला, बिहार के पूर्व मंत्री सहित 5 को 3-3 साल की सजा
हम जब से आए हैं व्यवस्था दुरुस्त कर रहे हैं: CM नीतीश
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम 24 नवंबर, 2005 में बिहार की सत्ता में आए थे. लेकिन उस समय क्या ही स्थिति थी प्रदेश की. शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था. पूर्व की सरकारों ने यहां पर कुछ नहीं किया था. सिर्फ और सिर्फ हिंदू-मुसलमानों के नाम पर लोगों को लड़ाया जाता था. राज्य में पढ़ाई के नाम पर कुछ भी नहीं था. इसके अलावा लोगों के इलाज की भी व्यवस्था नहीं थी.
जितनी तेजी से लोगों को इलाज मिलना चाहिए था, उसकी व्यवस्था नहीं थी. लेकिन हम लोग जब से आए हैं, पूरी व्यवस्था को दुरुस्त कर रहे हैं. बीच में हमसे दो बार गलती हो गई थी. लेकिन अब नहीं होगी. क्योंकि हम लोगों ने अब ये तय कर लिया है. मुझे तो मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







