
दो डोज़ के बाद बूस्टर शॉट का अप्रूवल मांगने की तैयारी में फाइज़र, लेकिन FDA ने कही ये बात
AajTak
वैक्सीन लगने के बाद कोरोना का खतरा ना बढ़े इसके लिए वैक्सीन निर्माताओं की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं. अमेरिकी वैक्सीन निर्माता फाइज़र (Pfizer) ने वैक्सीन को दो डोज़ लगने के कुछ वक्त बाद एक और बूस्टर डोज़ लगाने के लिए इजाजत मांगने की तैयारी में है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) को मात देने के लिए दुनियाभर में वैक्सीनेशन (Vaccination) का काम चल रहा है. वैक्सीन लगने के बाद कोरोना का खतरा ना बढ़े इसके लिए वैक्सीन निर्माताओं की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं. अमेरिकी वैक्सीन निर्माता फाइज़र (Pfizer) ने वैक्सीन को दो डोज़ लगने के कुछ वक्त बाद एक और बूस्टर डोज़ लगाने के लिए इजाजत मांगने की तैयारी में है. फाइज़र की ओर से अमेरिका में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से ये इजाजत मांगने की तैयारी थी. फाइज़र के मुताबिक, अगर दोनों वैक्सीन ले चुके लोगों को 12 महीने के भीतर तीसरा डोज़ यानी बूस्टर डोज़ दिया जाता है, तो इम्युनिटी मजबूत होगी और कोरोना के नए म्यूटेंट से लड़ने में आसानी होगी. हालांकि, फाइज़र के इस प्रस्ताव को अभी FDA ने ठुकरा दिया है. अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज़ कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने साझा बयान जारी करते हुए कहा है कि जिन अमेरिकियों को वैक्सीन को दोनों डोज़ लग चुकी हैं, उन्हें बूस्टर शॉट की कोई ज़रूरत नहीं है. रिसर्च के मुताबिक, फाइज़र वैक्सीन के दोनों डोज़ कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने की क्षमता देते हैं. इससे कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट के खिलाफ भी लड़ने की शक्ति मिलती है. फाइज़र के मुताबिक, कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी डेवलेप करने में वैक्सीन कारगर है. लेकिन इनको भी बाद में कुछ वक्त चाहिए, ऐसे में इस वक्त को बढ़ाने के लिए बूस्टर शॉट की ज़रूरत पड़ सकती है. आपको बता दें कि अभी दुनिया के अलग-अलग देशों में जिन वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है, उसमें अधिकतर दो डोज़ ही दी जा रही हैं. कई बार तीसरे बूस्टर शॉट (Booster Shot) की बात सामने आई है, लेकिन अभी तक उसपर वैज्ञानिक मुहर नहीं लगी है. कई देशों में इस बात पर भी रिसर्च चल रही है कि क्या कोरोना वैक्सीन की ज़रूरत हर साल पड़ेगी?
अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










