
दो घंटे मरकर जिंदा हो गया लड़का! डॉक्टर बोले- चमत्कार है ये, कुछ समझ नहीं आ रहा
AajTak
16 साल के एक टीनएजर के मर कर जिंदा होने का दावा किया गया है. टेक्सास के मिसौरी शहर में रॉक क्लाइंबिंग के लिए गए लड़के को हार्ट अटैक आया था. लेकिन कमाल की बात है कि कुल दो घंटों तक बिलकुल रेस्पांस न देने के बाद भी अचानक उसे शरीर में मूवमेंट हुआ और वह जिंदा हो गया.
कहते हैं जीना मरना तो ऊपर वाले के हाथ में है लेकिन कई बार किसी के मरने के बाद चमत्कारिक तरीके से जीवित होने के दावे भी किए जाते हैं. एक 16 साल के लड़के सैमी बरको के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन दावा है कि ये लड़का कुछ मिनटों के लिए नहीं बल्कि पूरे दो घंटों के लिए मर गया था. टेक्सास के मिसौरी शहर में रॉक क्लाइंबिंग के लिए गए सैमी को हार्ट अटैक हो गया और उसके शरीर ने रेस्पांस देना बंद कर दिया.
दो घंटों तक सीपीआर दिया
सैमी को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया. सैम बिल्कुल रेस्पांस नहीं दे रहा था. इसके बावजूद उसे बचाने की कोशिश में डॉक्टरों ने दो घंटों तक उसे सीपीआर दिया. इसके बाद भी जब कोई फायदा नहीं हुआ तो डॉक्टरो ने सैमी के परिवार से कह दिया- वह मर गया है. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर ही था.
'ओह माई गॉड... वो हिल रहा है'
कथित तौर पर अचानक परिवार को सैमी के शरीर में मूवमेंट दिखा. सैमी की मां जेनिफर जोर से चिल्लाई - ओह माई गॉड... वो हिल रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने ऐसा चमत्कार पहले कभी नहीं देखा था. जैनिफर ने कहा- अचानक भगवान ने हमारी सुन ली और हमारा बच्चा मरकर जीवित हो गया.
सैमी को हुआ शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हुआ था

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












