
दो कत्ल, एक कातिल और खौफनाक कुबूलनामा... गुजरात में हुए डबल मर्डर की हैरान करने वाली कहानी
AajTak
नवसारी में एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने पुलिस को भी सन्न कर दिया. नेशनल हाइवे 48 के पास बंद पड़ी राइस मिल के खंडहर में मिली महिला की लाश की जांच ने तीन महीने पुराना राज खोल दिया. आरोपी ने कबूल किया कि जो लाश मिली है वो उसकी प्रेमिका की है. उसी जगह उसने अपनी पत्नी को भी मारा था.
गुजरात के नवसारी में पुलिस ने एक ऐसे सनसनीखेज डबल मर्डर केस का खुलासा किया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. नेशनल हाइवे 48 के पास बुधवार को एक महिला का निर्वस्त्र खून से लथपथ शव मिला था. इसकी जांच के दौरान हत्यारोपी की गिरफ्तारी हुई. उससे पूछताछ के दौरान हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ. आरोपी ने एक नहीं दो हत्याएं की थीं. पहले अपनी पत्नी को मारा था, फिर अपनी प्रेमिका को और दोनों की लाश एक ही जगह पर फेंक दिया था.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये वारदात 29 अक्टूबर (बुधवार) की है. नवसारी के पास स्थित सालों से बंद पड़ी राइस मिल के खंडहर में एक युवक ने महिला का शव देखा. वह नग्न अवस्था में थी और उसका शरीर खून से सना हुआ था. युवक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. महिला के शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया. इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसी फुटेज के जरिए पुलिस कुछ ही घंटों में आरोपी तक पहुंच गई. उसका नाम था फैजल नासिर पठान है, जो बारडोली का रहने वाला है. पुलिस की पूछताछ में फैजल ने जो खुलासा किया, उसे सुनकर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई. आरोपी ने बताया कि वर्तमान में जो शव मिला है, वो उसकी दोस्त रिया का है. उसने कहा कि रिया से उसकी दोस्ती करीब एक साल पहले हुई थी.
दोनों अक्सर मिलते थे. 28 अक्टूबर (मंगलवार) को भी वे दोनों बंद पड़ी राइस मिल के उसी खंडहर में मिले थे. वहां पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ. उसी झगड़े में फैजल ने रिया की हत्या कर दी. लेकिन यहीं से कहानी में आया वो मोड़ जिसने इस केस को डबल मर्डर बना दिया. पुलिस को फैजल पर शक हुआ. उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया. उसने बताया कि तीन महीने पहले अपनी पत्नी सुहाना को भी मारकर फेंक दिया था.
फैजल पुलिस को उसी खंडहर में लेकर गया, जहां उसने सुहाना की हत्या की थी. पुलिस ने जब वहां तलाशी ली, तो उन्हें एक कंकाल मिला. जांच में पुष्टि हुई कि वह फैजल की पत्नी सुहाना का ही था. शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. जांच में सामने आया कि फैजल की शादी सुहाना से हुई थी, लेकिन उसके परिवारवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से मनमुटाव चल रहा था. इस वजह से जुलाई में दोनों अलग हो गए.
इसी दौरान फैजल ने सुहाना को झांसे में लेकर खंडहर में बुलाया. वहां उसकी हत्या कर शव को छिपा दिया. तीन महीने तक सुहाना की गुमशुदगी रहस्य बनी रही, लेकिन जब उसी जगह रिया का शव मिला, तो पूरा सच बाहर आ गया. फैजल ने पुलिस को बताया कि रिया के साथ पैसों को लेकर बहस हुई थी. गुस्से में उसने उसे भी उसी खंडहर में मार डाला, जहां तीन महीने पहले वह अपनी पत्नी को खत्म कर चुका था. फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







