
दोस्त की वाइफ से स्टार खिलाड़ी ने बनाए संबंध, लीक वीडियो पर भड़की पत्नी
AajTak
दोस्त की पत्नी के साथ संबंध बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद एक स्टार खिलाड़ी को उनकी पत्नी ने घर से धक्का मारकर निकाल दिया. वहीं, उनके क्लब ने भी उन्हें सस्पेंड कर दिया. स्टार खिलाड़ी की पत्नी ने ट्विटर पर भी पति के खिलाफ लिखा है और कहा है कि वह ये सब बर्दाश्त नहीं कर सकतीं.
एक स्टार खिलाड़ी का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पत्नी ने उन्हें धक्का मारकर घर से निकाल दिया. जोए वेस्टरमैन, ब्रिटेन के जाने माने रग्बी प्लेयर हैं. लेकिन हाल में उनका एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें वह दोस्त की पत्नी के साथ संकरी गली में रोमांस करते दिखे. खिलाड़ी की इस शर्मनाक हरकत पर पत्नी ने ट्वीट करके अपना गुस्सा जाहिर किया है. फिर पत्नी ने पति को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया.
Castleford Tigers क्लब के लिए खेलने वाले जोए वेस्टरमैन (Joe Westerman) का वीडियो ट्विटर पर लीक हो गया था. जोए की पत्नी को जब वीडियो के बारे में पता चला तो वह बुरी तरह भड़क गईं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा- जो महिला उनके पति के साथ दिख रही है, वो मैं नहीं हूं.
लॉरेन यहीं नहीं रुकी, इसके बाद उन्होंने जोए को वेस्ट यॉर्कशायर में मौजूद घर से भी बाहर निकाल दिया. वह इस वीडियो के सामने आने के बाद काफी गुस्से में नजर आईं. उन्होंने कहा- मेरे तीन बच्चे हैं. सबसे बड़ी बेटी 15 साल की है. मैं इस तरह की चीज सोशल मीडिया पर देखना नहीं चाहती हूं. लॉरेन ने कहा कि पति की इस हरकत के बाद वह अपने बच्चों के बारे में सोच रही हैं. उन्होंने कहा कि वह अब तक यही समझने की कोशिश कर रही हैं, आखिर यह सब हुआ कैसे?
लॉरेन पेशे से टीचर हैं, उनकी जोए से शादी 2014 में हुई थी. लॉरेन ने वीडियो वायरल होने से पहले ही इसे अपने पति को भेज दिया था. वहीं, इस मामले में जोए ने अपने दोस्तों और परिवार से माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि शराब के नशे में उन्होंने ऐसा कर लिया. उन्होंने अपनी इस हरकत पर पछतावा जताया. वहीं, मामला सामने आने के बाद जोए को उनके क्लब ने भी सस्पेंड कर दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







