
दोस्ती, दौरा और डिप्लोमेसी... नेतन्याहू के बाद वॉशिंगटन डीसी में ट्रंप से मिलने वाले दूसरे विदेशी नेता होंगे मोदी!
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप के 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी के साथ उनकी यह पहली मुलाकात होगी. पीएम मोदी दूसरे ऐसे वैश्विक नेता होंगे, जो ट्रंप से शपथ ग्रहण के बाद द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे. इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप से मुलाकात की थी. दोनों वैश्विक नेताओं के बीच इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे के बाद सीधे अमेरिका जाएंगे. उनका ये दौरा 12 से 13 फरवरी तक होगा. इस दौरान उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होगी. दोनों नेताओं के बीच होने वाली ये मीटिंग कई मायनों में अहम मानी जा रही है.
डोनाल्ड ट्रंप के 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी के साथ उनकी यह पहली मुलाकात होगी. पीएम मोदी दूसरे ऐसे वैश्विक नेता होंगे, जो ट्रंप से शपथ ग्रहण के बाद द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे. इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप से मुलाकात की थी. दोनों वैश्विक नेताओं के बीच इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.
इससे पहले दोनों नेता सात बार द्विपक्षीय वार्ता कर चुके हैं. पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली मुलाकात 26 जून 2017 को वॉशिंगटन में हुई थी. दूसरी मुलाकात 30 नवंबर 2018 को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुई थी. तीसरी मुलाकात जापान के ओसाका मं 28 जून 2019 को, चौथी मुलाकात फ्रांस में 26 अगस्त 2019 को, पांचवीं मुलाकात 22 सितंबर 2019 को अमेरिका के ह्यूस्टन में हुई थी. दोनों नेताओं की छठी मुलाकात 24 सितंबर 2019 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में जबकि सातवीं मुलाकात 24-25 फरवरी 2020 को अहमदाबाद में हुई थी. इस लिहाज से दोनों नेताओं की ये आठवीं मुलाकात काफी अहम है.
ट्रंप के निमंत्रण पर पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर होंगे. ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी के साथ उनकी ये पहली मुलाकात होगी. इस दौरान भारत-अमेरिका वैश्विक स्ट्रैटेजिक रणनीति को और मजबूत करने, व्यापार से लेकर न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, इंडो पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर आतंकवाद से मिलकर मुकाबला करने को लेकर चर्चा हो सकती है. इस दौरान पीएम मोदी ट्रंप के साथ इंडिया-मिडिल ईस्ट यूरोप कॉरिडोर को लेकर भी बात कर सकते हैं.
क्या टैरिफ पर होगी चर्चा?
ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से वह कनाडा, मेक्सिको और चीन जैसे देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगा चुके हैं. भारत पर टैरिफ लगाए जाने को लेकर भी ट्रंप का रुख सख्त रहा है. लेकिन अभी तक ट्रंप ने भारत पर किसी तरह का टैरिफ नहीं लगाया है. माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान दोनों नेताओं के बीच टैरिफ को लेकर बातचीत हो सकती है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.






