
'दोनों देशों के बीच अटूट दोस्ती...', PAK के राष्ट्रपति जरदारी से मुलाकात के बाद बोले शी जिनपिंग
AajTak
चीन पहुंचे पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार और गृह मंत्री नकवी सहित अन्य अधिकारी भी हैं. जरदारी उन चार नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें चीन ने हार्बिन में 9वें एशियन विंटर गेम्स में हिस्सा लेने के लिए बुलाया था.
पाकिस्तान (Pakistan) के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी चीन के दौरे पर हैं. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को जरदारी के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा, "चीन और पाकिस्तान ने एक-दूसरे को राजनीतिक समर्थन दिया है, दोनों के बीच 'अटूट' दोस्ती है.
आधिकारिक मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के बीच अटूट दोस्ती है और वे हर मौसम में रणनीतिक सहयोगी साझेदार हैं. चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के निर्माण को आगे बढ़ाया है और कई सेक्टर्स में सहयोग किया है.
चीन इस बात के लिए है चिंतित
चीन के शिनजियांग को पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से जोड़ने वाली 60 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सीपीईसी को पाकिस्तान के नेताओं ने गेम चेंजर बताया है, लेकिन इस प्रोजेक्ट की वजह से दोनों देशों के बीच तनाव भी पैदा हुआ है क्योंकि चीन सीपीईसी परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों पर बलूचिस्तान और इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा बार-बार किए जा रहे हमलों को लेकर चिंतित है.
इससे पहले, मंगलवार को पांच दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे जरदारी ने नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के अध्यक्ष झाओ लेजी से मुलाकात की. पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी APP ने बताया कि दोनों नेताओं ने चीन-पाकिस्तान संबंधों की आधारशिला के रूप में रणनीतिक आपसी विश्वास को रेखांकित किया.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: 5 दिन के दौरे पर चीन जा रहे राष्ट्रपति जरदारी, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.










